फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की झलकियां

Sat, 20 Jun 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब Updated Sat, 20 Jun 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन

देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्‍थाप‌ना समारोह की झलकियां

shri anandpur sahib 350th foundation day celebration started

श्री आनंदपुर साहिब का 350वां स्‍थापना दिवस समारोह शुरू हो चुका है। तस्वीरों में देखिए, समारोह के उद्घाटन की खास झलकियां।

देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्‍थाप‌ना समारोह की झलकियां

shri anandpur sahib 350th foundation day celebration started

समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने 81 फुट ऊंचे खंडे का लोक‌ार्पण करते हुए किया। इस मौके पर छावनी निहंग सिंहों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध समिति और सिंह साहिब बाबा बलबीर सिंह प्रमुख बूढ़ा दल 96 करोड़ी की सरपरस्ती में नेशनल गतका मुकाबलों का आरंभ हुआ।

देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्‍थाप‌ना समारोह की झलकियां

shri anandpur sahib 350th foundation day celebration started

मुख्यमंत्री ने जत्थेदार अकाल तखत साहब ज्ञानी गुरबचन सिंह व सिंह साहब तख्त श्री केसगढ़ साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह और कई राजनैतिक नेताओं की हाजिरी में इस खंडे को लोगों के भारी उत्साह के में समर्पित किया। जैसे ही मुख्यमंत्री ने पांच प्यारे पार्क में स्थापित खंडा साहिब का पंथ अर्पण किया तो पूरा पार्क बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्‍थाप‌ना समारोह की झलकियां

shri anandpur sahib 350th foundation day celebration started

इससे पहले सिंह साहिबान ने मूल मंत्र का पाठ किया। इस मौके पर घोड़ों पर सवार निहंग सिंहों ने जयकारे लगाए और पांच सिंहों की ओर से पुरातन नगाड़े बजाए गए। खंडा साहिब का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह श्री आनंदपुर साहिब की शान और इतिहास का प्रतीक है, जो इस पवित्र शहर के 350 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक तौर पर बनाया गया है।

विज्ञापन

देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्‍थाप‌ना समारोह की झलकियां

shri anandpur sahib 350th foundation day celebration started

एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने किला लोहगढ़ साहिब का रस्मी उद्घाटन किया। मक्कड़ ने कहा कि नौवें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से बसाई पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह ने पांच विरासती किले बनाएं। इनमें किला लोहगढ़ साहिब, किला फतेहगढ़ साहिब, किला होलगढ़ साहिब, किला तारागढ़ साहिब, किला आनंदगढ़ साहिब शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed