घर में घुसकर युवक को भून डाला, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
घर में घुसकर हथियारों से लैस करीब 12 बदमाशों ने खाना खा रहे युवक को गोलियों से भून डाला। वारदात हरियाणा के करनाल के गांव नगला फार्म में घटी। गैंगवार के चलते हुई हत्या में हत्यारों ने युवक पर करीब 10 गोलियां चलाईं। इनमें से 4 गोलियां युवक को लगीं। हत्या के बाद हत्यारे हथियारों को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर युवक को भून डाला, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
गांव नगला फार्म में रहने वाला जमाल (32 वर्षीय) वीरवार आधी रात अपने मित्र नरेश के साथ घर में खाना खा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने घर पर धावा बोलकर जमाल पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने जमाल को ही टारगेट रखा। मौके पर मौजूद जमाल के दोस्त नरेश ने बताया कि जमाल पर करीब 10 गोलियां दागी गईं। इनमें से चार गोलियां जमाल को लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घर में घुसकर युवक को भून डाला, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विलाप करते हुए जमाल की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके पति का कुछ लोगों के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इन्हीं लोगों ने वीरवार को घर में घुसकर जमाल पर गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां उसके पति को लगीं और उसकी आंखों के सामने ही उसके पति ने दम तोड़ दिया। रेखा ने एसपी से मांग की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। रेखा का कहना है कि जमाल के बिना अब वह तीन लड़के और एक लड़की को कैसे पालेगी।
घर में घुसकर युवक को भून डाला, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
उधर शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गुस्साए परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा काटा। गुस्साए परिजन शव के पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ गए। अस्पताल में परिजनों के हंगामे को बढ़ते हुए देखकर डीएसपी जितेंद्र गहलावत पुलिस बल के साथ पहुंचे। जितेंद्र ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 5-6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
घर में घुसकर युवक को भून डाला, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। डीएसपी के आश्वासन के बाद ही परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। अंधाधुंध चलीं गोलियों से गांव में दहशत फैल गई। हत्या की वारदात के बाद लोगों में डर का माहौल है। जितेंद्र गहलावत, डीएसपी ने बताया कि मामला रंजिश का है। छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है।