फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहां के पिता की 'मोहब्बत' का महल, आपने देखा क्या?

Mon, 14 Dec 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 14 Dec 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन

शाहजहां के पिता की 'मोहब्बत' का महल, आपने देखा क्या?

shahjahan father jahangir love symbol noormahal jalandhar

ताजमहल के बारे में सब जानते हैं कि शाहजहां ने इसे मुमताज के लिए बनाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहजहां के पिता जहांगीर ने भी अपनी 'मोहब्बत' नूरजहां के लिए एक महल बनवाया था। देखिए, इसका इतिहास और मौजूदा स्वरूप।

शाहजहां के पिता की 'मोहब्बत' का महल, आपने देखा क्या?

shahjahan father jahangir love symbol noormahal jalandhar

बताया जाता है कि मल्लिका नूरजहां का यहां जन्म तब हुआ जब उनके पिता मिर्जा ग्यारा मुहम्मद बेग ईरान से दिल्ली जा रहे थे। जब बेग का काफिला यहां आराम फरमा रहा था तभी उनकी बेगम को प्रसव पीडा हुई और नूरजहां का जन्म हुआ।

शाहजहां के पिता की 'मोहब्बत' का महल, आपने देखा क्या?

shahjahan father jahangir love symbol noormahal jalandhar

इतिहास की तमाम पुस्तकें बताती हैं कि नूरजहां का जन्म दिल्ली से कंधार के रास्ते में हुआ था। बादशाह जहांगीर से विवाह के बाद नूरजहां की याद में जहांगीर ने पहले जो जगह कोट कोहलूर के नाम से जानी जाती थी उसका नाम नूरमहल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहां के पिता की 'मोहब्बत' का महल, आपने देखा क्या?

shahjahan father jahangir love symbol noormahal jalandhar

बादशाह ने नूरजहां की फरमाइश पर सन 1613 में विशाल महल तैयार करवाया। इस महल को आज नूरमहल की सराय के नाम से जाना जाता है। कभी सराय के अंदर के मस्जिद, रंगमहल, डाक बंग्ला आदि हुआ करते थे। सराय में 48 कोष्ठ और दो बुर्ज हैं।

विज्ञापन

शाहजहां के पिता की 'मोहब्बत' का महल, आपने देखा क्या?

shahjahan father jahangir love symbol noormahal jalandhar

बताते हैं कि नूरजहां पक्षियों को बहुत प्यार करती थीं। इसलिए किले में पक्षियों के लिए कोष्ठ बनवाए गए हैं। वहीं किले के मुख्य द्वार पर पालकी बनी है जिस पर दो हाथी सूड़ उठाए स्वागत मुद्रा में बने हैं। भले ही आज नूरमहल की हालत सही न हो लेकिन पर्यटक इसके महत्व को देखते हुए यहां घूमने जरूर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed