{"_id":"5919592c4f1c1bb1228b459c","slug":"shaheed-sukhdev-cried-badly-for-shaheed-bhagat-singh-on-his-arresting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spcl: भगत सिंह के लिए फूट फूट कर रोए थे शहीद सुखदेव, पढ़िए किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B'Day Spcl: भगत सिंह के लिए फूट फूट कर रोए थे शहीद सुखदेव, पढ़िए किस्सा
Mon, 15 May 2017 05:54 PM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 15 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहीद सुखदेव को शहीद भगत सिंह इतने अजीज थे कि वे उनके लिए एक बार फूट फूट कर रोए थे। शहीद सुखदेव के जन्मदिवस के मौके पर सुनिए वो किस्सा।
2 of 7
शहीद सुखदेव
यह किस्सा तब का है जब इन क्रांतिकारियों ने रेवोल्यूशनरी पार्टी का गठन कर दिया था। भगत सिंह सांडर्स हत्याकांड को अंजाम दे चुके थे। अंग्रेज उन्हें तलाश रहे थे। पार्टी की एक बैठक में तय हुआ कि अब सेंट्रल एसेंबली में बम धमाका किया जाएगा। उस बैठक में सुखदेव मौजूद नहीं थे। फैसला हुआ कि इस काम के लिए भगत सिंह को नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि पुलिस पहले ही सांडर्स हत्याकांड में उनकी तलाश कर रही है।
3 of 7
शहीद सुखदेव
पार्टी नहीं चाहती थी कि भगत पुलिस के हाथ लग जाएं, लेकिन बाद में सुखदेव ने यह फैसला पलट दिया। उन्होंने कहा, इस काम के लिए भी उनके दोस्त भगत सिंह ही जाएंगे। भगत सिंह को भेजा गया और वे पकड़े गए। इतिहासकार बताते हैं कि भगत सिंह के गिरफ्तार होने के बाद सुखदेव बंद कमरे में बहुत रोए थे। उन्हें अफसोस था कि उन्होंने अपने सबसे प्यारे दोस्त को कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सुखदेव
शहीद सुखदेव का जन्म 15 मई, 1907 को गोपरा, लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम रामलाल थापर था, जो अपने व्यवसाय के कारण लायलपुर (वर्तमान फैसलाबाद, पाकिस्तान) में रहते थे। इनकी माता रल्ला देवी धार्मिक विचारों की महिला थीं। दुर्भाग्य से जब सुखदेव तीन वर्ष के थे, तभी इनके पिताजी का देहांत हो गया। इनका लालन-पालन इनके ताऊ लाला अचिन्त राम ने किया।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद सुखदेव
ताऊ आर्य समाज से प्रभावित थे तथा समाज सेवा व देशभक्तिपूर्ण कार्यों में अग्रसर रहते थे। इसका प्रभाव बालक सुखदेव पर भी पड़ा। जब बच्चे गली-मोहल्ले में शाम को खेलते तो सुखदेव अस्पृश्य कहे जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करते थे। सुखदेव की उम्र जब करीब 12 साल की थी तब 1919 में हुए जलियांवाला बाग में भीषण नरसंहार हुआ। सुखदेव के मन पर भी इस घटना का बड़ा असर हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।