फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Smugglers sending 'digital scales' along with heroin to ensure accurate weight

पंजाब: वजन ठीक रहे इसलिए हेरोइन संग 'डिजिटल कांटा' भेज रहे हैं तस्कर, फिरोजपुर में पकड़ा गया पहला मामला

Wed, 26 Aug 2026 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 04:00 AM IST
सार

फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई एक किलो 15 ग्राम हेरोइन के साथ पहली बार डिजिटल वेइंग स्केल बरामद किया है।

विज्ञापन
Punjab: Smugglers sending 'digital scales' along with heroin to ensure accurate weight
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा पार से ड्रोन के जरिये होने वाली नशा तस्करी में अब सिर्फ हेरोइन ही नहीं, बल्कि उसकी सटीक तौल के लिए डिजिटल कांटा भी भेजे जाने का मामला सामने आया है। फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई एक किलो 15 ग्राम हेरोइन के साथ पहली बार डिजिटल वेइंग स्केल बरामद किया है।

विज्ञापन

 
चीन निर्मित इस कांटे की बरामदगी ने जांच एजेंसियों को भी हैरान किया है। आशंका जताई जा रही कि सीमा पार बैठे तस्कर भारतीय नेटवर्क की मांग के अनुसार नशे के साथ तौल के उपकरण भी भेज रहे हैं। बीएसएफ जवानों ने सीमावर्ती गांव झंगियां, बीएसएफ की सीमा चौकी पछाड़ियां के क्षेत्र में रात के समय ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी थी। सुबह इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


खेतों में हेरोइन की खेप के साथ डिजिटल वेइंग स्केल बरामद हुआ। कांटा भेजे जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह नशे की खेप की मात्रा में अंतर से बचना हो सकता है। तस्करी के नेटवर्क में नशे की खरीद-फरोख्त वजन के आधार पर होती है। ऐसे में तस्करों को अंदाजे के बजाय सटीक मात्रा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल कांटे की जरूरत पड़ती है। पंजाब में पहले भी पुलिस, खुफिया विभाग और मादक पदार्थ रोधी कार्यबल की कार्रवाई के दौरान हेरोइन के साथ कंप्यूटर कांटे बरामद होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से ड्रोन तस्करी में बढ़ रहा तकनीक का इस्तेमाल

  • पाकिस्तान से पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। पहले ड्रोन के जरिये मुख्य रूप से हेरोइन और हथियार भेजे जाने के मामले सामने आते रहे हैं। अब नशे की खेप के साथ डिजिटल तौल उपकरण की बरामदगी ने सीमा पार तस्करी के तौर-तरीकों में एक और नया पहलू जोड़ दिया है।
  • बीएसएफ और अन्य जांच  एजेंसियां अब यह भी जांच करेंगी कि डिजिटल कांटा केवल हेरोइन की तौल के लिए भेजा गया था या सीमा पार नेटवर्क भारतीय तस्करों को अवैध कारोबार के लिए अन्य उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed