7 साल का बेटा तीन दिन से पंखे से लटक रहे मां के शव के पास सो रहा था। चौथे दिन दोनों ऐसे हाल में मिले, तस्वीरें देखकर दिल दहल जाएगा।
2 of 7
मां के शव के साथ सो रहा था बच्चा
मामला पंजाब के मोहाली का है। फेज-7 में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जसपिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को फेज-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि मृतका का पति आर्मी में हैं, जो फरीदकोट में तैनात हैं। उन्हें सूचित करके थाने बुला लिया गया और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की गई।
3 of 7
मां के शव के साथ सो रहा था बच्चा
वहीं, शव के पास सोते मिले मृतका के सात साल के बेटे अरमान को देखकर हर कोई हैरान है। वह तीन दिन से शव के पास ही रह रहा था। अरमान ने बताया कि उसकी मां तीन दिन से पंखे से लटक रही है। वह बाहर खेल कूदकर फिर अपनी मां के पास आकर कमरे में सो जाता था। मां ने कहा था कि वह फंदा लगाने जा रही है, किसी को मत बताना। मैंने कहा कि ऐसा मत करो, मर जाओगी, वह मानी ही नहीं।
4 of 7
मां के शव के साथ सो रहा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, मृतका जसपिंदर कौर अपने करीब सात वर्षीय बेटे अरमान के साथ फेज-7 के मकान नंबर 537 की पहली मंजिल पर रहती थी। तीन दिन से बदबू आ रही थी। इस बीच मृतका की सहेली रतनबीर कौर उससे मिलने पहुंची तो अरमान ने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर वह चौंक गई और उसने तुरंत पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी बोले कई दिन से बदबू आ रही थी, लेकिन ऐसा होगा सोचा न था।
5 of 7
मां के शव के साथ सो रहा था बच्चा
मामले की खबर तुरंत पुलिस को दी गई। डीएसपी विजय आलम सिंह की अगुवाई में मटौर थाने की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतका के जानकार भी पहुंच गए। सहेली रतनबीर ने बताया जसपिंदर कौर काफी परेशान रहती थी। उसके पति आर्मी में तैनात हैं। दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। बेटा अरमान शिमला के डगशाई स्थित स्कूल में पढ़ता था, लेकिन इस बार उसका दाखिला किसी स्कूल में न होने को लेकर वह परेशान थी।