फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान कर रहा एक ऐसी 'नापाक' हरकत, BSF देगी मुंहतोड़ जवाब, देखिए तस्वीरें

Tue, 24 Apr 2018 05:56 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Apr 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
pakistan smuggling arms in india via border, bsf and indian army on alert
इंडो पाक बॉर्डर
दुश्मन देश पाकिस्तान एक ऐसी 'नापाक' हरकत कर रहा है, जिसका मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है और दिया भी जाएगा, तस्वीरों में देखें सच।
pakistan smuggling arms in india via border, bsf and indian army on alert
इंडो पाक बॉर्डर
पाकिस्तान ने नशे के साथ-साथ सीमा पार से हथियारों की तस्करी भी तेज कर दी है। पिछले तीन सालों में सीमा पार से हथियारों की तस्करी बढ़ी है। तस्कर नशे के साथ-साथ चीन, रूस व इटली निर्मित हथियार भारत ला रहे हैं। यह तस्करी जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात  के बार्डर एरिया से हो रही है। इसी के मद्देनजर अलर्ट बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) भी लगातार नशे और हथियारों की करने वालों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है।
pakistan smuggling arms in india via border, bsf and indian army on alert
इंडो पाक बॉर्डर
बीएसएफ ने पिछले तीन सालों में कई तस्करों को हथियारों के साथ पकड़ा है। चिंताजनक बात यह है कि सीमा पार से विदेश निर्मित हथियारों के साथ-साथ ग्रेनेड और ग्रेनेड लांचर भी भारत लाने की कोशिश की गई। जम्मू एवं कश्मीर से गुजरात तक भारत-पाकिस्तान बार्डर की सुरक्षा की जिम्मेवारी बीएसएफ के पास है। बीएसएफ की पूरी मुस्तैदी के बावजूद पाकिस्तान यहां सीमा पार से नशा तस्करी के साथ-साथ संदिग्धों की भारत में घुसपैठ कराने में लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan smuggling arms in india via border, bsf and indian army on alert
इंडो पाक बॉर्डर
लेकिन इसके साथ-साथ सीमा पार से नशे के अतिरिक्त हथियार भी भारत की सीमा में पहुंच रहे हैं। पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की मिलीभगत के चलते तस्कर बेहद आसानी से बार्डर तक पहुंच जाते हैं और फिर भारत की सीमा को पार करने की कोशिश करते हैं। हालांकि जब ये हथियारबंद तस्कर बीएसएफ के राडार में फंसते हैं तो कई बार उस पर हमलावर हो जाते हैं और फिर जवाबी कार्रवाई में मारे जाते हैं।
विज्ञापन
pakistan smuggling arms in india via border, bsf and indian army on alert
हथियार
बीएसएफ ने पकड़े ये हथियार
बीएसएफ ने वर्ष 2015 में कश्मीर में पाक बार्डर से 02 एके राइफल, 6 ग्रेनेड, पंजाब में पाक बार्डर से 02 एके राइफल्स, 15 पिस्टल व राजस्थान में पाक बार्डर से 1 पिस्टल पकड़ी थी। वर्ष 2016 में कश्मीर से 06 एके राइफल्स, 9 ग्रेनेड,11 यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर) व 1 वॉयरलेस सेट, जम्मू से 3 एके राइफल्स, 3 चाइनीज पिस्टल, 2 ग्रेनेड, 2 जीपीएस और 1 आईकन आर सेट, पंजाब से 32 एमएम की 2 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, 7.65 एमएम की 2 पिस्टल, 1 चाइनीज पिस्टल, 3 देसी पिस्टल व 1 इटली मेड बेरेटा गन समेत तस्करों को पकड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed