फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young man and woman consume poison in Bathinda

बठिंडा में युवक-युवती ने निगला जहर: बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिले, लड़की की मौत

Sun, 20 Sep 2026 03:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 03:53 PM IST
सार

बठिंडा बस स्टैंड पर युवक और युवती ने जगह निगल लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों बस स्टैंड के पीछे बेहोशी हालत में पड़े मिले। 

विज्ञापन
Young man and woman consume poison in Bathinda
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में रविवार सुबह बस स्टैंड के पास एक युवक और युवती ने कोई जहरीली चीज निगल ली। राहगीरों व यात्रियों को इसका पता चलने पर उन्होंने मामले की जानकारी सहारा जनसेवा की टीम को दी। सहारा टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक व युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में दाखिल करवाया। 

विज्ञापन


युवती को डॉक्टर ने घोषित किया मृत
यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवती को मृतक घोषित कर दिया, जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बठिंडा के लिए रेफर कर दिया है। करीब साढ़े 12 बजे बस स्टैंड की बैक साइड पर दोनों युवक युवती जहर खाने के बाद बेहोश हालत में मिले तो सहारा जन सेवा संस्था को जानकारी दी। फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


युवक के परिजनों को दी गई सूचना 
संदेह जताया जा रहा कि युवक-युवती प्रेमी-प्रेमिका हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। युवक गांव कोटफत्ता का रहने वाला है। वहीं, मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने  जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है । फिलहाल  पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, ताकि मामले के बारे में जानकारी हासिल की जा सके, जबकि मृतक युवती की पहचान करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed