{"_id":"6064b9ed8416c0684b1f692c","slug":"see-the-natural-beauty-of-chandigarh-in-these-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वालपेपर नहीं हकीकत की हैं ये तस्वीरें : चंडीगढ़ में दिखे प्रकृति के अनोखे रंग, आपको भी कर सकते हैं आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालपेपर नहीं हकीकत की हैं ये तस्वीरें : चंडीगढ़ में दिखे प्रकृति के अनोखे रंग, आपको भी कर सकते हैं आकर्षित
होली के रंगों की तरह प्रकृति के रंग भी अनूठे होते हैं। पेड़ के पत्तों के बदलते रंग और पूरी तरह से खिले गुलाब लोगों को अपनी ओर खींच ही लाते हैं। ऐसा लगता है कि प्रकृति ने खुद इस धरती पर रंग भरकर चित्रकारी की है। ऐसा ही नजारा चंडीगढ़ में देखने को मिला। वैसे तो चंडीगढ़ शहर अपने आप में नायाब है। लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अपनी बसावट को लेकर यह शहर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां के पेड़-पौधे भी अपने आप में खास हैं। खासकर मार्च और अप्रैल माह में रंग-बिरंगी पेड़ और प्राकृतिक की खुशबू लाजवाब होती है। वालपेपर की तरह दिखने वाली ये तस्वीरें हकीकत की हैं। आइए देखते है चंडीगढ़ की इन खास तस्वीरों को...
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पत्तों के बदले रंग और पूरी तरह खिले हुए फूल जैसे इस कोरोना महामारी में भी सकारात्मकता का संदेश दे रहे हैं। प्रकृति की यह खूबसूरती देखकर मानो पल भर में लोगों की थकान मिट जाती है। सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन, पंजाब विश्वविद्यालय, सड़कों के किनारे, लेक स्पोर्ट्स क्लब, सेक्टर-3 स्थित बोगनबिलिया गार्डन लोगों को इस समय अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर टूटे पत्ते, ऊपर लाल व पीले रंग के पत्ते और फूल जैसे लोगों को अपनी फोटो लेने पर मजबूर कर देते हैं। चंडीगढ़ अपनी हरियाली के लिए ही जाना जाता है। होली के बाद यह हरियाली भी अपने विभिन्न रंगों के साथ चरम पर होती है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण इस समय लोग इन पार्को तक बेशक नहीं पहुंच पा रहे हों लेकिन रास्तों से गुजरते लोग एक क्षण के लिए इस सुंदरता के प्रति मोहित जरूर होते हैं। रोज गार्डन में नगर निगम ने हाल ही में बंगलूरू से पौध मंगवाकर लगवाए हैं। इस नई पौध को देखने के लिए भी लोग रोज गार्डन में पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।