गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पुलिस को लगातार चमका दे रही है। श्रीगंगानगर के गुरू सरमोड़िया से भी हरियाणा पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
2 of 6
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत
25 तारीख के बाद से गुम हुई हनीप्रीत कब फरार हो गई, इसका पुलिस को भी नहीं पता चल सका। लुक आउट नोटिस जारी होने से महज एक दिन पहले राजस्थान में अगर हनीप्रीत थी तो कुछ घंटों के दौरान आखिरकार किसने हनीप्रीत को फरार कराने में मदद की, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।
3 of 6
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
वीरवार को श्रीगंगानगर में सर्च के दौरान तमाम ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिल सका। हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल की पुलिस भी जुटी हुई है।
उसके एक रिश्तेदार ने भी बताया कि 28-29 अगस्त को हनीप्रीत हनुमानगढ़ में थी। 25 की रात के बाद से पांचवें दिन 30 अगस्त को हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट जारी किया गया।
लुक आउट नोटिस जारी होने में देरी का फायदा उठाते हुए हनीप्रीत ने मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गई। रिश्तेदारों के मुताबिक हनीप्रीत 29 को भी हनुमानगढ़ में थी तो अगले दिन लुक आउट नोटिस जारी होते ही वह कैसे और किस रास्ते फरार हो गई।