भाखड़ा में कार समेत डूबे SDO, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
ऑफिस से घर लौट रहे एसडीओ की कार भाखड़ा में जा गिरी। साथी बच गया, लेकिन वे डूब गए। देखिए हादसे की तस्वीरें।
भाखड़ा में कार समेत डूबे SDO, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
अपने साथी के साथ आ रहे कृषि विभाग के एसडीओ की कार नहर में जा गिरी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने एक को बचा लिया, लेकिन एसडीओ कार में ही फंसे रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुला लिया। गोताखोरों ने नहर में गिरी कार में फंसे एसडीओ को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। हादसा थाना केयूके अंतर्गत गांव किरमच के पास भाखड़ा नहर के किरमच हेड के हुआ।
भाखड़ा में कार समेत डूबे SDO, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
पुलिस के अनुसार कैथल के कौल में कृषि विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात सुरेंद्र अपने ही विभाग के इलेक्ट्रीशियन रामपाल के साथ अपनी मारुति कार में कौल से कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित अपने घर वापस आ रहे थे। कार को एसडीओ सुरेंद्र स्वयं ड्राइव कर रहे थे। वहां से वे ड्यूटी समाप्त करने के बाद पांच बजे चले थे और करीब 5.20 मिनट पर गांव किरमच के पास से बह रही भाखड़ा नहर के पास पहुंचे तो एकाएक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।
भाखड़ा में कार समेत डूबे SDO, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
इस हादसे को वहां से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने देख लिया। उसने तुरंत अपना पल्लड़ नहर में फेंक दिया। इसे पकड़कर रामपाल तो नहर से किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन एसडीओ कार में ही फंस गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना केयूके प्रभारी ओम प्रकाश, एएसआई राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को भी सूचना दे दी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान फायरमैन सहदेव, पंकज, हरप्रीत सिंह और हाकम सिंह किरमच उनकी तलाश में जुट गए।
भाखड़ा में कार समेत डूबे SDO, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे के समय गाड़ी काफी तेज गति में थी। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कुछ देर पहले ही गाड़ी सामान्य गति से चल रही थी, लेकिन नहर के पास एकाएक गाड़ी बहुत तेज हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि नहर में से सुरक्षित निकले रामपाल ने बताया है कि गाड़ी ठीक चल रही थी, लेकिन एकाएक मोड़ पर गाड़ी के ब्रेक लगाने की बजाय रेस बढ़ गई और गाड़ी नहर में जा गिरी।