फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेट बैंक के कस्टमर हैं तो देखिए ये काम की खबर, कई बदलाव होने जा रहे हैं

Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
sbi order to charge extra fees for many services from june 1
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : SBI
अगर आप एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं तो जान लीजिए कि बैंक की सर्विसेज में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जानिए कब से?
sbi order to charge extra fees for many services from june 1
स्टेट बैंक
देश के सरकारी क्षेत्र ये जुड़ा यह बड़ा बैंक 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्‍क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। एक जून से अगर आप कटे फटे नोट बदलवाते हैं, निश्चित सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं तो शुल्क देना होगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट से पैसे निकालने पर, नया डेबिट कार्ड बनवाने पर भी ग्राहकों को शुल्क अदा करना होगा। यह जानकारी स्टेट बैंक चंडीगढ़ के एक अ​धिकारी ने दी।
sbi order to charge extra fees for many services from june 1
एटीएम
एसबीआई से एक जून से एक माह में केवल चार बार ही पैसा फ्री में निकाला जा सकेगा। इसमें एटीएम के जरिये पैसे निकालना भी शामिल है। अब अगर आप 4 बार से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो हर ट्रांजेक्शन पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा। एटीएम से चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर 10 रुपये शुल्क देना होगा। एसबीआई के कार्ड से दूसरे बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा पैसे निकालने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
sbi order to charge extra fees for many services from june 1
money
एक जून से एसबीआई जाकर कटे फटे पुराने नोट बदलवाने पर भी शुल्क देना होगा। अगर 20 कटे-फटे नोट, जिनकी कीमत 5000 रुपये तक होगी, बदलता है तो उस पर कोई शुल्क नहीं है। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की संख्या अगर 20 से ज्यादा है तो हर नोट पर दो रुपये एवं सर्विस टैक्स देना होगा। अगर नोटों की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा है तो दो रुपये प्रति नोट और पांच रुपये प्रति हजार चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
sbi order to charge extra fees for many services from june 1
डेबिट कार्ड
1 जून से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा। बैंक ने अपने वॉलेट बडी को लेकर भी शुल्क में बदलाव किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed