फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय

Sat, 27 Jun 2015 09:43 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन

50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय

satnam singh bhamra select nba, become first indian
पंजाब में बरनाला के गांव बल्लोकी में जन्मे 19 साल के सतनाम सिंह भामरा उर्फ सत्ता मात्र 50 सेकंड में एनबीए में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। देखिए, इनका प्रोफाइल। -रिपोर्ट: अमित कुमार, लुधियाना।

50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय

satnam singh bhamra select nba, become first indian
मात्र पचास सेकेंड में ही 7 फुट 2 इंच लंबे सतनाम को डलास मेवरिक्स की टीम में चुन लिया गया। सतनाम एनबीए में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले पिछले साल अमेरिका में जन्मे भारतीय खिलाड़ी सैम भुल्लर ने एनबीए में जगह बनाई थी।

50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय

satnam singh bhamra select nba, become first indian

सिलेक्शन के बाद शुक्रवार सुबह ही सतनाम का फोन आया कि डैडी मैं एनबीए च सिलेक्ट हो गया हां।  सूचना मिलते ही सतनाम के गांव और लुधियाना के बास्केटबाल स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया। सतनाम के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि सतनाम का कद 9 साल की उम्र में ही 5 फुट 9 इंच हो गया था। उनका कद भी 7 फुट 2 इंच है। इतना कद होने के बावजूद वह देश के लिए कुछ भी नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय

satnam singh bhamra select nba, become first indian

खेतीबाड़ी कर घर का गुजारा करने में ही समय गुजर गया। इसलिए बेटे को इस खेल में भेजने की तमन्ना थी। एक दिन उनके दोस्त रजिंदर सिंह ने सतनाम के कद को देखते हुए उसे बास्केटबाल खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उसे लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल के पास भेजा। उनकी इच्छा थी कि सतनाम एनबीए में पहुंचे और आज उनका यह सपना पूरा हो गया।

विज्ञापन

50 सेकंड में सतनाम भामरा NBA में सिलेक्ट, बने पहले भारतीय

satnam singh bhamra select nba, become first indian

सतनाम ने लुधियाना सत्संग रोड स्थित नवभारती पब्लिक स्कूल से आठवीं, नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के बाद 2009 में आईएमजी रिलायंस अकादमी यूएसए की ओर से खेलना शुरू किया और दसवीं के बाद की पढ़ाई भी अमेरिका से ही की। सतनाम की बड़ी बहन सरबजोत कौर ने बताया कि वह शुरू से ही भोले स्वभाव का है। सतनाम को गुस्सा नहीं आता। वह हमेशा सबसे प्यार से बात करता है। छोटा भाई बेअंत सिंह भी बहुत खुश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed