बिग बॉस के घर से आउट होने के बाद भी सपना चौधरी सुर्खियों में हैं, वो भी आए दिन सामने आ रही तस्वीरों को लेकर। देखिए अब एक नई फोटो सामने आई है।
सपना चौधरी जब तक बिग बॉस में रहीं, कंटेस्टेंट उनके खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहें। लेकिन शो के बाहर सभी के रिश्ते काफी अच्छे हैं और नए रिश्ते बन रहे हैं। सपना जहां पहले बेनाफ्शा के साथ नजर आईं, वहीं अब वे महजबीं के साथ दिखी।
महजबीं सपना चौधरी से मिलने के लिए उनके घर पहुंची। सपना ने उनके साथ अपनी एक फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। बता दें कि महजबी ने एक इंटरव्यू में सपना चौधरी को नॉनसेंस, मुंहफट और बदतमीज औरत बताया था।
इससे पहले सपना चौधरी और बेनाफ्शा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वे दोनों मुंबई में मिली थीं। इसके अलावा दोनों के दो वीडियो भी वायरल हुए। एक मुंबई में बेनाफ्शा के दोस्तों के साथ मस्ती का और दूसरा सपना के घर पर बेनाफ्शा के डांस का।
वीडियो में बेनाफ्शा, सपना के साथ तेरी ‘आख्यों का ये काजल’ गाने पर डांस कर रही हैं। इसमें बेनाफ्शा सपना के एक-एक डांस स्टेप को फॉलो करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को बेनाफ्शा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।