{"_id":"5886f5574f1c1b403fcf4861","slug":"samsung-company-tv-advt-cute-girl-tere-bin-nai-lagda-dil-mera-dholna-fame-prerna-agarwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी भी टॉपिक पर 45 मिनट नॉन स्टॉप बोल सकती है ये लड़की, जानिए कौन है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी टॉपिक पर 45 मिनट नॉन स्टॉप बोल सकती है ये लड़की, जानिए कौन है?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
सैमसंग टीवी के विज्ञापन में दिखने वाली लड़की प्रेरणा अग्रवाल
मिलिए एक ऐसी लड़की से, जो किसी भी टॉपिक पर 45 मिनट तक नॉन स्टॉप बोल सकती है। इस लड़की को आप अच्छे से जानते हैं।
सैमसंग टीवी के विज्ञापन में दिखने वाली लड़की प्रेरणा अग्रवाल
हम बात कर रहे हैं, टीवी पर एक विज्ञापन में ‘तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना’ गीत गाकर सबका मन मोहने वाली नेत्रहीन लड़की प्रेरणा की। चंडीगढ़ में धनास के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली 10 साल की प्रेरणा किसी भी टॉपिक पर नॉनस्टॉप 45 मिनट तक बोल सकती है। राजनीति से जुड़े गंभीर विषयों पर भी वह अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।
सैमसंग टीवी के विज्ञापन में दिखने वाली लड़की प्रेरणा अग्रवाल
छोटी सी दिखने वाली प्रेरणा की मैच्योर आवाज का जादू सोमवार को टैगोर थियेटर में दिव्यांग प्राइड फैशन शो में भी देखने को मिला। प्रेरणा ने सांसद किरण खेर की मौजूदगी में डिजिटल इंडिया और कैशलेस पर अपनी कविता पेश की। बिना रुके एक सधे हुए वक्ता की तरह प्रेरणा ने सभी के सामने अपनी बात रखी। छह बहनों में से प्रेरणा का दिमाग सबसे तेज चलता है। वह चीजों को जल्दी समझ लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसंग टीवी के विज्ञापन में दिखने वाली लड़की प्रेरणा अग्रवाल
प्रेरणा की काबिलियत को जानकर उसे एड दिलाने वाले नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के प्रेजिडेंट विनोद चड्ढा ने बताया कि प्रेरणा को जन्म से ही दिखाई नहीं देता। चड्ढा ने बताया कि टीवी एड की कंपनी 12 से 17 साल की दृष्टिहीन लड़की चाहती थी। लेकिन जब वह 10 साल की प्रेरणा से मिले तो इसकी प्रतिभा के कायल हो गए। उसके बाद इसे मुंबई ले गए। प्रेरणा के साथ उसकी टीचर नीलम शर्मा भी गईं।
विज्ञापन
सैमसंग टीवी के विज्ञापन में दिखने वाली लड़की प्रेरणा अग्रवाल
चड्ढा ने बताया कि मनाली के ब्लाइंड स्कूल को भी एड में दिखाया गया है। चड्ढा ने बताया कि प्रेरणा आईएएस बनना चाहती है। चड्ढा ने बताया कि दिव्यांग बच्चे खुद को दूसरों से अलग न समझें इसलिए आम स्कूलों में ही इन्हें पढ़ाया जाना चाहिए। वह अपने शिक्षक भेजकर इन स्कूलों में बच्चों स्पेशल क्लासेज दिलवाते हैं।