रोहतक की पहचान हरियाणा की राजनीतिक राजधानी के रूप में है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यह गढ़ भी है। हरियाणा निकाय चुनाव में यहां एक नया रिकॉर्ड बना है। यहां के सांपला नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि भाजपा को यह हार निर्दलीय प्रत्याशी पूजा रानी से मिली है। जानिए कौन हैं पूजा रानी...
2 of 5
पूजा रानी।
- फोटो : अमर उजाला
सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने सोनू वाल्मीकि को अपना प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं था। ऐसे में पूजा रानी ने यहां भाजपा को करारी हार दी। पूजा रानी खेड़ी सांपला के नंबरदार बिजेंद्र की पत्नी हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि को 4206 से पटखनी दी। भाजपा उम्मीदवार को महज दो हजार 486 मत मिले।
3 of 5
पूजा रानी।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां तक हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सांपला पहुंचे थे। इनके अलावा सतीश नादंल और जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने भी पूरी टीम चुनाव में लगा रखी थी। लेकिन परिणामों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मोहल्ले की सियासत बनी जीत की बड़ी वजह
4 of 5
Haryana
- फोटो : अमर उजाला
सांपला नगर पालिका में सांपला शहर व खेड़ी सांपला गांव आते हैं। भाजपा प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि जहां सांपला शहर की रहने वाली हैं, वहीं निर्दलीय पूजा खेड़ी सांपला में रहती हैं। पूजा के पति बिजेंद्र नंबरदार रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव में चाहे भाजपा ने अपने चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी मैदान में उतारा लेकिन स्थानीय मोहल्लों की राजनीति ने परिणाम तय किए।
5 of 5
पूजा रानी।
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव में कांग्रेस व इनेलो ने भाग नहीं लिया। खास बात यह है कि अपना गढ़ होने के बावजूद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांपला नगर पालिका चुनाव को लेकर एक भी बयान नहीं दिया। दूसरी तरफ भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी।