हरियाणा नगर निकाय चुनाव में जनता ने अपना फरमान सुना दिया है। नगर निगम की तीन सीटों में से एक पंचकूला सीट भाजपा के खाते में गई है। जबकि सोनीपत में कांग्रेस और अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी ने जीत हासिल की है। पंचकूला में मेयर पद पर भाजपा के कुलभूषण गोयल, सोनीपत में कांग्रेस के निखिल मदान और अंबाला से सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए हरियाणा जन शक्ति पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने जीत हासिल की है।
2 of 8
अंबाला में शक्तिरानी ने जीता मेयर चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
शक्तिरानी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही चेयरपर्सन पद का चुनाव सिंबल पर लड़ा था। यहां पर भाजपा की पूजा यादव ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा वार्ड में भी सिंबल पर चुनाव लड़ी थी लेकिन कांग्रेस वार्ड में सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ी थी।
3 of 8
सांपला से पूजा ने जीता नगर पालिका का चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा धारूहेड़ा, उकलाना और सांपला नगर पालिकाओं में निर्दलीय का कब्जा रहा है। धारूहेड़ा में कंवर सिंह, सांपला में पूजा और उकलाना में सुशील साहूवाला ने नगर पालिका की चेयरमैनी पर कब्जा किया है। सांपला में भाजपा ने सिंबल पर चेयरमैनी का चुनाव लड़ा था अन्य किसी दल ने नहीं। इसी तरह उकलाना और धारूहेड़ा में जजपा ने सिंबल पर चेयरमैनी का चुनाव लड़ा था लेकिन शिकस्त हासिल हुई।
4 of 8
कुलभूषण गोयल ने जीता पंचकूला नगर निगम चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला
सीधे तौर पर पहली बार हुए पंचकूला के नगर निगम चुनाव में भाजपा के कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहुलवालिया को 2057 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। यहां गोयल को 49,860 मत और उपेंद्र कौर आहुलवालिया को 47803 वोट मिले।
5 of 8
शक्तिरानी शर्मा विजय चिह्न दिखाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला
हरियाणा जनचेतना पार्टी (हजपा) की उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा पहली महिला मेयर होंगी। उन्होंने भाजपा की वंदना शर्मा को 8,084 हजार मतों से हराया। शक्तिरानी शर्मा को 37,604 वोट, वंदना शर्मा को 29,520, एचडीएफ (हरियाणा) डेमोक्रेटिक फ्रंट की अमीषा चावला को 16,421 और कांग्रेस की मीना अग्रवाल को 13,797 वोट मिले हैं।