फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को मारने की धमकी देने के मामले में संपत नेहरा ने किया बड़ा खुलासा, जानिए

Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
sampat nehra revealed secrets, lawrence bishnoi threatened salman khan
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान को मारने की धमकी देने के मामले में एक नया सच सामने आया है। अगर ऐसा न होता तो कइयों की जान जाती, पढ़िए संपत नेहरा ने क्या कुछ बताया।
sampat nehra revealed secrets, lawrence bishnoi threatened salman khan
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर संपत नेहरा ने खुलासा किया कि सलमान खान की सिक्योरिटी पर भी हमला हो जाता। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर वह अभिनेता सलमान खान के घर मुंबई रेकी करने के लिए पहुंच गया था। उसका इरादा सलमान को मारने का था, साथ ही अगर कोई इस बीच आता तो उसकी भी हत्या कर दी जाती, लेकिन गिरोह के सदस्यों के मना करने के कारण संपत ने सिक्योरिटी पर हमला नहीं किया था।
sampat nehra revealed secrets, lawrence bishnoi threatened salman khan
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लारेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उसने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
sampat nehra revealed secrets, lawrence bishnoi threatened salman khan
sampat nehra
संपत ने बताया है कि वह सलमान ही नहीं उसे बचाने आने वाले लोगों को भी मारने के प्रयास में था। लारेंस ने उससे कहा था कि यदि सलमान को कोई बचाने आता है तो उसे भी नहीं छोड़ना है। संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से नाराज था। सलमान खान को कोर्ट से सजा होने से तीन महीने पहले लॉरेंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
sampat nehra revealed secrets, lawrence bishnoi threatened salman khan
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे जोधपुर जेल से भरतपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया। जहां से उसने संपत से सलमान खान को मारने की बात कही। संपत नेहरा ने खुलासा किया कि बिश्नोई ने जेल में रहकर ही सलमान खान को मारने की योजना तैयार की थी। संपत के जरिए मुंबई में रेकी करवाई गई। लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। बिश्नोई ने सलमान खान से रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed