क्रिकेट के दीवाने आपने हजारों देखे होंगे... लेकिन इनका जुनून औरों से कुछ हटके है...। ये क्रिकेट के भगवान सचित तेंदूलकर को स्टेडियम गिफ्ट करेंगे।
सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी देश ही नहीं दुनिया में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। सचिन के ऐसे ही एक जबरदस्त प्रशंसक हैं सिटी ब्यूटीफु ल के रजिंदर कुमार ठकराल। छोटा सा व्यापार करने वाले रजिंदर सचिन तेंदुलकर के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उन्होंने लकड़ी और प्लाई से ग्वालियर के स्टेडियम का माडल बनाया और उसका नाम सचिन तेंदुलकर रख दिया।
इसके साथ ही उन्होंने सचिन का ए थ्री साइज स्केच भी तैयार कर दिया है। अब वे चाहते हैं कि इन दोनों चीजों को वे सचिन तेंदुलकर को भेंट कर सकें। रजिंदर ने बताया कि उन्होंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन क्रिकेट का जनून ऐसा ही हर मैच देखते हैं। जब सचिन खेलते थे तो उनका हर मैच देखा है। मोहाली में होने वाले मैच वे पीसीए स्टेडियम में देखते हैं वहीं बाकी अन्य मैच टीवी पर।
रजिंदर ने कहा कि जब सचिन ने ग्वालियर में अपना पहला यादगारी दोहरा शतक जमाया था, तो उसी स्टेडियम को मध्य नजर रखते हुए मैंने लकड़ी और प्लाई से वैसा ही स्टेडियम तैयार कर दिया ताकि वह लमहा यादगार बन जाए। स्टेडियम में पिच, खिलाड़ी, लाइटें सभी कुछ बनाया गया है। इसे बनाने में 4 महीने लगे।
रजिंदर ने सचिन का डेढ़ बाय डेढ़ इंच का ए थ्री साइज स्कैच भी तैयार किया है। इसे पहले पेंसिल से बनाया गया। इसके बाद कलर पेंसिल से इसमें रंग भरे गए। इसे 15 दिन पहले ही बनाया गया। रजिंदर ने कहा कि ‘मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन अपने बेटे को सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेटर बनाना चाहता हूं। सचिन मेरे रोल मॉडल हैं, इसलिए मैंने आठ वर्षीय बेटे का नाम भी सचिन के बेटे अर्जुन के नाम पर ही अर्जुन रखा है।’