देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि दीवाने हुए सचिन
'इंडियाज गॉट टैलेंट' में 'वन लेग्ड डांसर' शुभरीत कौर घुम्मन के बाद अब
लुधियाना के 12वीं युवक ने कुछ ऐसा किया कि मास्टर ब्लास्टर सचिन भी उसके
दीवाने हो गए। मिलिए, इस युवक से।
देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि दीवाने हुए सचिन
बचपन से डांस में कुछ नया करने का जज्बा रखने वाले आकाश भगत ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में मैड कंटेप्ट डांस की लांचिंग की है। आकाश इसके पहले डांस स्टार ऑफ पंजाब, डांस अटैक सीजन, फीवर ऑफ पंजाब व पंजाब डांस स्टार प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।
देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि दीवाने हुए सचिन
24 वर्षीय आकाश भगत लुधियाना के रहने वाले हैं। आकाश भगत कलर टीवी पर आने वाले इंडिया गोट टैलेंट शो के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। उनकी अनोखी डांस शैली द मैड कंटेंप के पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है। इस बार इंडियाज गोट टैलेंट में दर्शकों और निर्णायकों के सामने परफॉर्म करते हुए आकाश रो पड़े थे।
देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि दीवाने हुए सचिन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर आकाश की तारीफ की। सचिन ने ट्वीट किया कि इंडियाज गोट टैलेंट में आकाश की परफॉर्मेंस देखकर उन्हें बहुत मजा आया। आकाश बहुत खास प्रतिभा के धनी हैं और ग्रेट परफॉर्मर हैं। आकाश ने कहा कि ट्वीट पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि एक छोटे से कस्बे से आकर महान सचिन तेंदुलकर से प्रोत्साहन पाकर वे बहुत खुश हैं।
देखिए, 12वीं पास ने किया कुछ ऐसा कि दीवाने हुए सचिन
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आकाश ने कहा कि उन्होंने विश्वास नहीं हो रहा कि क्रिकेट के भगवान ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इस शो के लिए चुना जाऊंगा और सचित तेंदुलकर मुझे लेकर ट्वीट करेंगे।