फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक गैंगरेपः 'निर्भया' के साथ दरिंदगी करने वालों का एक और घिनौना सच आया सामने

Wed, 17 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 17 May 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
rohtak gangrape case update
rohtak rape
युवती के साथ हैवानियत करने के बाद शव का क्षत विक्षत करके रोहतक में फेंकने वालों का एक ऐसा घिनौना सच सामने आया है, जानकर आप शर्मसार हो जाएंगे।
Trending Videos
rohtak gangrape case update
rohtak rape
दरअसल, युवती के साथ हैवानियत करने का आरोपियों को कोई पछतावा नहीं है। पता चला है कि वे एक और मर्डर करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वह शराब के ठेके पर काम करने वाले अपने एक दोस्त से असलहा तक लेने के लिए आए थे, लेकिन दोस्त को आरोपियों की बातों पर यकीन नहीं हुआ। वह मान जाए, इसके लिए आरोपी उसे शव दिखाने के लिए घटना स्थल रोहतक तक लेकर गए।
rohtak gangrape case update
rohtak rape
युवती का शव देखने के बाद आरोपियों के दोस्त को अच्छा नहीं लगा। वहां से लौटने के बाद उसने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर को सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि सुमित मृतक युवती के काफी दिन से पीछे पड़ा था। 9 मई को घटना वाले दिन आरोपियों ने पहले युवती को कार में दिनभर घुमाया, उसके बाद उसके साथ रेप किया और झगड़े के कारण गुस्से में आकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rohtak gangrape case update
Rohtak gang rape
हत्या के बाद शव रोहतक की पार्श्वनाथ कॉलोनी में फेंक आए। दस मई को वह शराब ठेके पर काम करने वाले अपने दोस्त से मिले। दोस्त ने उनसे उस युवती के बारे में पूछा तो आरोपियों ने जवाब दिया कि हमने उसका काम तमाम कर दिया। ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। अब हमें असलहा चाहिए एक और का काम तमाम करना है। इस बात पर दोस्त को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
rohtak gangrape case update
Rohtak gang rape
दोस्त ने बताया कि तुम लोगों की इतनी हिम्मत नहीं कि इस तरह का काम कर सको। उसे विश्वास दिलाने के लिए आरोपी उसे रोहतक लेकर गए तो वहां क्षत -विक्षत शव देखकर आरोपियों के दोस्त के रौंगटे खड़े हो गए। उसने अपने दोस्तों से कहा कि तुम लोगों ने यह अच्छा नहीं किया। इसके बाद तीनों सोनीपत लौट आए। फिर इसी दोस्त ने एक पुलिसकर्मी के जरिए से पूरा मामला खोल दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed