हादसों से दहला पंजाब, रौंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें
गहरी धुंध की वजह से एक के बाद हुए कई सड़क हादसों से पूरा पंजाब दहल उठा। तस्वीरों में देखिए, हादसे कितने खतरनाक थे।
हादसों से दहला पंजाब, रौंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें
जीटी रोड़ पर सबसे आगे एक टैक्टर ट्राली जा रही थी। इसी बीच धुंध की वजह से पीछे से आ रही एक बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राली हवा में उछलकर रोड़ के दूसरी ओर जा गिरी।
हादसों से दहला पंजाब, रौंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें
घटना में ट्रैक्टर ट्राली और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतने में पीछे से आ रही एक इनोवा गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त बस से जा टकराई। हादसे का सिलसिला यही नहीं थमा। कुछ ही देर में इनोवा को एक अन्य ट्रक और ट्रक को एक अन्य बस ने टक्कर मार दी। इससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसों से दहला पंजाब, रौंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें
घना कोहरे में गांव उदोवाली के पास दुर्घटना हुई। यहां कई वाहन आपस में जा टकराए। इससे वाहनों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोग ही था कि हादसे में वाहनों को क्षति होने के बावजूद वाहन सवार लोगों की जान बच गई।
हादसों से दहला पंजाब, रौंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें
इस घटना में नीरज शर्मा निवासी प्रेम नगर बटाला, सुखविंदर सिंह निवासी शिव नगर बटाला, ट्रैक्टर ड्राइवर कुलदीप सिंह निवासी उदोके , निजी बस का ड्राइवर सकतर सिंह निवासी अमृतसर, हरप्रीत सिंह निवासी शुक्रपुरा बटाला, मलकीत सिंह निवासी अमृतसर, मंगलदास निवासी बटाला और कविता पत्नी राजेश निवासी गुरदासपुर घायल हो गए।