ट्रेन ड्राइवर भांप न पाया और सामने 'मौत' आ गई
रेल हादसे पहले भी होते रहे हैं। ट्रेन के नीचे आने से लोगों की मौत होने की बात तो सुनी होगी पर आज एक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें मरने वाला ट्रेन ड्राइवर ही था।
ट्रेन ड्राइवर भांप न पाया और सामने 'मौत' आ गई
हादसा, पंजाब के जालंधर जिले में गांव वरियाणा के पास हुआ। यहां फिरोजपुर से आ रही डीएमयू को चला रहा ड्राइवर ये भांप ही नहीं पाया कि सामने से अचानक 'मौत' आई।
ट्रेन ड्राइवर भांप न पाया और सामने 'मौत' आ गई
हुआ यू कि गेटमैन रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन आने की सूचना मिलने के बावजूद फाटक बंद करना भूल गया। फाटक खुला होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली चालक यह भांप नहीं पाया कि फिरोजपुर की तरफ से डीएमयू आ रही है। रेलवे क्रासिंग पर डीएमयू व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गयी।
ट्रेन ड्राइवर भांप न पाया और सामने 'मौत' आ गई
जालंधर-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर गांव वरियाणा के पास तेज रफ्तार डीएमयू और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ट्रेन ड्राइवर, ट्राली ड्राइवर और उसके साथ बैठा व्यक्ति शामिल है।
ट्रेन ड्राइवर भांप न पाया और सामने 'मौत' आ गई
हादसा, जालंधर के 7 किलामीटर दूर गांव नंदनपुर और वरियाणा गांव के बीच बने फाटक पर गेटमैन की गलती के कारण हुआ। दरअसल, गेटमैन वरियाणा में फाटक बंद करना भूल गया।