फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्राले से टकराने के बाद ऐसी हो गई कार की हालत, 3 मौतों के बाद ऐसे हुई शादी

Thu, 18 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 18 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
road accident in haryana
road accident
शादी समारोह का पूरा माहौल मातम में बदल गया। ट्राले और कार में भीषण टक्कर हुई। तीन लोगों की जान जाने के बाद भी शादी कुछ ऐसे निपटाई गई।
road accident in haryana
road accident
हरियाणा के नारनौल-महेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे पर जाटवास मोड़ के पास मंगलवार देर रात हुई ट्राले और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। सभी राजस्थान की कोटपुतली तहसील के गांव नया बास से बारात में भुरजट गांव में आए थे। मरने वालों में से दो दूल्हे के चचेरे भाई थे। हादसा शादी संपन्न होने के बाद वापस जाते समय हुआ। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राले को मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
road accident in haryana
road accident
राजस्थान के नया बास निवासी वीरू सिंह पुत्र जयसिंह की शादी गांव भुरजट निवासी एक युवती से मंगलवार को हुई। शादी समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हे के चचेरे भाई रवि पुत्र हरिसिंह और शेरसिंह पुत्र लहरी तथा उनके साथ बाबूलाल, रामसिंह, जोनी और ईश्वर कार में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर जाटवास मोड़ के नजदीक पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्राले के साथ कार की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident in haryana
road accident
टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार में सवार सभी छह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ले जाया गया। अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने रवि सिंह और बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को जयपुर स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल में ले गए जहां पर उपचार के दौरान शेरसिंह पुत्र लहरी की भी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
road accident in haryana
road accident
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने के बाद ट्राला वेगनार कार को  50मीटर की दूर तक घसीटता हुआ ले गया और वह एक पेड़ से जा टकराई।  इस सड़क हादसे में मारा गया दूल्हे का चचेरा भाई शेर सिंह पुत्र लहरी पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। भाई बहनों में वह सबसे छोटा था। पांचों बहनें शादी शुदा हैं। शेर सिंह की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है और घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed