अमरनाथ श्रद्धालुओं के पंजीकरण में बड़ा 'झोल' चौंका देगा आपको
श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण मामले में बड़ा खेल खेला जा रहा है। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।
अमरनाथ श्रद्धालुओं के पंजीकरण में बड़ा 'झोल' चौंका देगा आपको
यात्रा के लौटे श्रद्धालुओं ने शिकायत की है कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से श्रीनगर में पंजीकरण करने के लिए 700 से 800 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। सीधे तौर पर जो श्रद्धालु पंजीकरण कराने को जाते हैं उनके फार्म में कर्मचारी कई खामियां निकाल देते हैं, ताकि श्रद्धालु एजेंटों के जरिये पंजीकरण करवाए।
अमरनाथ श्रद्धालुओं के पंजीकरण में बड़ा 'झोल' चौंका देगा आपको
शिकायत है कि एजेंट एक श्रद्धालु से पंजीकरण कराने के सात से आठ सौ रुपये वसूल रहे हैं, ये सब कुछ वहां के प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है। पैसे वसूलने की शिकायत कई श्रद्धालुओं ने बालटाल में श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के सदस्यों से की है।
अमरनाथ श्रद्धालुओं के पंजीकरण में बड़ा 'झोल' चौंका देगा आपको
उधर, आर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि उन्हें कई श्रद्धालुओं ने शिकायत की है कि श्रीनगर में मेडिकल सर्टिफिकेट और पंजीकरण करवाने के सात से आठ सौ रुपये वसूल किए हैं। ठाकुर ने कहा कि इस संबंधी वो संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे कि श्रद्धालुओं के साथ ऐसा न किया जाए।
अमरनाथ श्रद्धालुओं के पंजीकरण में बड़ा 'झोल' चौंका देगा आपको
जानकारी के अनुसार पिछले साल भी इसी तरह श्रद्धालुओं से पंजीकरण कराने के लिए श्रीनगर में पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए थे। एजेंट श्रद्धालुओं को विश्वास दिलवाते हैं कि उनकी यात्रा की तारीख वही दिलवाएंगे जो वो चाहते हैं।