टिकट की सियासत और चंडीगढ़ बीजेपी में बगावत
एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय पहुंचने पर किरण खेर का ढोल बाजे के साथ स्वागत हुआ। कुछ ही देर बाद कार्यकर्ता विरोध करने के लिए अंदर तक पहुंच गए।
टिकट की सियासत और चंडीगढ़ बीजेपी में बगावत
भाजपा के झंडे लगीं गाड़ियों पर अंडे और पत्थर बरसाए गए। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए यहां पुलिस की व्यवस्था की गई थी पर वह भी स्थिति नहीं संभाल सके।
टिकट की सियासत और चंडीगढ़ बीजेपी में बगावत
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर भी काफी देर जाम लगा रहा और हल्लोमाजरा में तो ट्रैफिक ठहर सा गया। यहां करीब 200 असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
टिकट की सियासत और चंडीगढ़ बीजेपी में बगावत
एक बार प्रदर्शनकारियों में यह बात फैली कि किरण खेर ट्रिब्यून चौक पहुंच गई है तो वे सड़कों पर आकर नारेबाजी करने लगे।
टिकट की सियासत और चंडीगढ़ बीजेपी में बगावत
प्रदर्शनकारी ‘किरण खेर गो बैक’ के नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि खेर चंडीगढ़ की नहीं है। प्रदर्शनकारी सुबह से ही एयरपोर्ट चौक, हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट, ट्रिब्यून चौक पर पहुंचना शुरू हो गए थे।