फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार से परेशान कारगिल का हीरो: पत्नी संग वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर, आरोप- शिकायत दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Sat, 06 Mar 2021 02:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar who fought in Kargil War living At Old Age Home in Sonipat
वृद्धाश्रम में रिटायर्ड सूबेदार सूरजभान अपनी पत्नी शकुंतला के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाक सेना के खिलाफ कारगिल की जंग में देश को जीत दिलाने वाले एक सेवानिवृत्त सूबेदार अब वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर है। मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है। यहां के मयूर विहार में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार पारिवारिक जंग हार गए हैं। परिवार के लोगों की उत्पीड़न से तंग होकर वह अपनी पत्नी शकुंतला देवी के साथ पांच दिन से वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं।

Retired Subedar who fought in Kargil War living At Old Age Home in Sonipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूरजभान का आरोप है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  रिटायर्ड सूबेदार सूरजभान ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और इसलिए परिवार की एक बच्ची को गोद लिया था। जिसकी सूरजभान ने कई साल पहले शादी कर दी। अब सूरजभान व उनकी पत्नी शकुंतला का जीवन नरक बन गया है।

Retired Subedar who fought in Kargil War living At Old Age Home in Sonipat
रिटायर्ड सूबेदार सूरजभान की पुरानी तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनका आरोप है कि परिवार के कुछ लोग उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए वे उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके साथ कई बार मारपीट तक की गई। इस संबंध में कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उत्पीड़न से तंग होकर उन्हें अपना घर छोड़कर वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Retired Subedar who fought in Kargil War living At Old Age Home in Sonipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कारगिल की जंग में देश को जीत दिलाने वाले रिटायर्ड सूबेदार को अब खुद के लिए अपने ही परिवार से जंग लड़नी पड़ रही है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी की तरफ से परिवार की महिला पर पहले मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस मामले में अब चालान जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Retired Subedar who fought in Kargil War living At Old Age Home in Sonipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब पता लगा कि सेवानिवृत्त सूबेदार व उनकी पत्नी वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर वह शिकायत देंगे तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। इन्होंने सीनियर सिटीजन होने के कारण कोर्ट में भी शिकायत दे रखी है। कोर्ट से कोई आदेश मिलता है तो उसके अनुसार भी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed