{"_id":"5b9abcb9867a557ea94a56f5","slug":"restaurateur-harjinder-singh-kukreja-has-prepared-a-ganpati-idol-with-chocolate-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 कारीगरों ने 10 दिन में बनाई 65 किलो की गणेश मूर्ति, ऐसे होंगे विसर्जित...प्रसाद भी है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 कारीगरों ने 10 दिन में बनाई 65 किलो की गणेश मूर्ति, ऐसे होंगे विसर्जित...प्रसाद भी है खास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Ganpati idol
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में गणपति महोत्सव की धूम देखी जा रही है। जन्मोत्सव पर सभी घरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है। आइए आपको दर्शन करते हैं गणपति जी की एक खास मूर्ति से...
Ganpati idol
पूरे देश में बप्पा के भक्त विभिन्न स्वरूपों में उनकी पूजा कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में गणपति जी की एक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी है। इसकी वजह यह है कि मूर्ति को खास तरीके से तैयार किया गया है।
Ganpati idol
लुधियाना में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गणपति की खास मूर्ति तैयार की गई है। यहां के रहने वाले एक रेस्टोरेंट संचालक हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने चॉकलेट से बनी गणपति जी की मूर्ति तैयार की है। 65 किलो की यह मूर्ति 10 दिन में बनकर तैयार हुई।
Punjab: Ludhiana-based restaurateur, Harjinder Singh Kukreja, has prepared a Ganpati idol with chocolate; says, 'it took us 10 days & 20 chefs to make this 65 kg sculpture. We'll immerse it in milk & distribute the chocolate milk as 'prasad' among poor children'. #GaneshChaturthi pic.twitter.com/05H6IcdQpr
— ANI (@ANI) September 13, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति महोत्सव
इसे बनाने में 20 सेफ ने मदद की। गणपति जी मूर्ति स्थापित करने के बाद पूरी विधि विधान से बप्पा की पूजा की जा रही है। पूरे उत्सव में बप्पा की मूर्ति लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
ganpati
10 दिनों तक गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया जाएगा। हरजिंदर सिंह का कहना है कि वो मूर्ति को दूध में विसर्जित करेंगे और यह दूध वो गरीब बच्चों में प्रसाद के रूप में बटेंगे।