{"_id":"6a8d7ff0b434d5221207af45","slug":"bjp-meeting-in-ludhiana-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएल संतोष का पंजाब दौरा: लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक, क्या बोले भाजपा नेता एचएस फूलका?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएल संतोष का पंजाब दौरा: लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक, क्या बोले भाजपा नेता एचएस फूलका?
Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई लुधियाना
एएनआई लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
सार
बीएल संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पंजाब पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
एचएस फूलका, भाजपा के वरिष्ठ नेता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, सभी ग्राउंड रिपोर्ट्स की समीक्षा की और आगामी चुनावों के लिए हमारी भूमिकाओं पर चर्चा की।
यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक थी, जिसमें काफी उत्साह था। बीजेपी अगले विधानसभा चुनावों में पंजाब में सरकार बनाएगी। कांग्रेस के सज्जन कुमार पर रुख के बारे में उन्होंने कहा जब तक सज्जन कुमार को जेल नहीं भेजा गया, कांग्रेस लगातार उनका पक्ष लेती रही। कई वर्षों तक उन्हें कोई जवाबदेही या सजा नहीं मिली। उन्हें तीन बार सांसद बनाया गया, उनके भाई को भी सांसद बनाया गया।
विज्ञापन
जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तो न्याय दिलाने के लिए सरकारी तंत्र की पूरी ताकत लगाई गई। मैंने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद यह मामला लड़ा। फिर उन्हें सजा हुई। उन्होंने जमानत या पैरोल पर बाहर आने की बहुत कोशिश की, लेकिन हमने हर बार विरोध किया और अंततः उनकी जेल में ही मृत्यु हो गई।
बता दें कि बीएल संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पंजाब पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने बीते दिन सोमवार पटियाला में एक क्षेत्रीय बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इसे साकार करने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
#WATCH | Ludhiana, Punjab: BJP leader and senior advocate H. S. Phoolka says, "...Today, B. L. Santhosh held a meeting with all party workers, reviewed all ground reports, and discussed our roles for the upcoming elections. It was a very productive meeting with a lot of… pic.twitter.com/O4s5TH1qB3
— ANI (@ANI) August 25, 2026