{"_id":"6a8d51bd5bc667665b00dcfc","slug":"dr-rajendra-bansal-vc-of-baba-farid-university-of-health-sciences-faridkot-visits-cheema-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी पहुंचे चीमा: पंजाबियों के स्वास्थ्य स्तर में बड़ा सुधार लाने के लिए होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी पहुंचे चीमा: पंजाबियों के स्वास्थ्य स्तर में बड़ा सुधार लाने के लिए होगा काम
Tue, 25 Aug 2026 02:00 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. राजेंद्र बंसल अपने पैदाइशी कस्बे चीमा (सुनाम) पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे चीमा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा अतर सिंह जी महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
सुनाम के सतौज में सीएम की माता से मुलाकात करते वीसी डाॅ. बंसल ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट के नव-नियुक्त वाइस चांसलर डॉ. राजेंद्र बंसल ने कमान संभालते ही संस्थान की प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी सिर्फ कॉलेजों को संबद्धता (एफिलिएशन) देने और परीक्षाएं आयोजित कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले दिनों में पंजाब के आम लोगों के जीवन और स्वास्थ्य स्तर में बड़ा सुधार लाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'सेहतमंद पंजाब' के सपने को साकार करना यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य होगा।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. राजेंद्र बंसल अपने पैदाइशी कस्बे चीमा (सुनाम) पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे चीमा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा अतर सिंह जी महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत डॉ. बंसल गांव सतौज पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा बेहतर इलाज
वीसी डॉ. बंसल ने बताया कि अगले तीन वर्षों के दौरान यूनिवर्सिटी का मुख्य ध्येय आम जनता तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना होगा।
राज्य के जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा। डॉक्टरों व स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण: सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को यूनिवर्सिटी की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। वीसी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे इन तमाम बदलावों का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम नागरिकों की दिनचर्या और जीवन पर इसका सकारात्मक व व्यावहारिक असर दिखाई दे।