फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress to sharpen focus on the unemployment issue; emphasis on strengthening the organization.

Chandigarh-Haryana News: बेरोजगारी के मुद्दे को धार देगी कांग्रेस, संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

झज्जर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने चार विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया संवाद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के बाद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को झज्जर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चार विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद बैठकें कीं। झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के संगठन की स्थिति, राजनीतिक चुनौतियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक भी हुई।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं के बीच बेरोजगारी के मुद्दे को धार देने पर जोर रहा। राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने में विफलता के कारण देश का जनसांख्यिकीय लाभ जनसांख्यिकीय संकट में बदल रहा है। उन्होंने दावा किया कि 8.7 करोड़ युवा रोजगार, शिक्षा या प्रशिक्षण से बाहर हैं और केवल 8.25 प्रतिशत युवाओं के पास रोजगार के लिए जरूरी कौशल है।
विज्ञापन


संजय दत्त ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान को युवाओं की आवाज मजबूत करने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और कौशल के सवालों को गांव, कस्बे और विश्वविद्यालयों तक ले जाया जाएगा। बैठकों में विधायक रघुवीर सिंह कादयान, गीता भुक्कल और कुलदीप वत्स समेत जिला एवं प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी ने साफ संकेत दिया कि संगठन विस्तार के साथ युवा और रोजगार से जुड़े मुद्दे को राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed