फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड

Mon, 06 Jul 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 06 Jul 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन

देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड

record audience during mango fest in pinjore garden

फलों के राजा आम ने लोगों को इतना दीवाना बनाया कि रिकॉर्ड बन गया। यह अनोखा कारनामा हुआ ‌पिंजौर गार्डन में लगे मैंगो फेस्ट में। देखिए तस्वीरें।

देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड

record audience during mango fest in pinjore garden

पिंजौर गार्डन में पिछले दो दिनों से चले रहे 24वें मैंगो फेस्‍ट का समापन हुआ। इसका उद्घाटन हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया था। फेस्ट का आयोजन उद्यान विभाग और हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से किया गया था। दो दिवसीय इस फेस्ट में पहले दिन 7 हजार लोग पहुंचे और दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड

record audience during mango fest in pinjore garden

फेस्ट में देश भर से आए आम व्यापारियों ने 250 से ज्यादा आम की ‌किस्में डिस्पले की थीं। उत्तरी राज्य विशेषकर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों के किसान शिरकत करने पहुंचे। मेले में 326 आम से बने उत्पाद जैसे चटनी, अचार, जैम, जूस आम पापड़ आदि भी प्रदर्शित किए गए। इस बार दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो, मल्लिका, रटौल, मालदा, आम्रपाली, रामकेला व तोतापरी किस्म खासतौर पर देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड

record audience during mango fest in pinjore garden

फेस्ट के दौरान लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से भी लोगों को जोड़ा गया। फेस्ट में पहली बार योगा एट मैंगो मेला आयोजित किया गया। ग्लोबल हाई स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने योग शिक्षक शोभना तनेजा की देख-रेख में योगासन किया। बजुर्गों के लिए अलग से योग क्लास भी करवाई गई।

विज्ञापन

देखिए, इस 'राजा' के लिए लोग इतने दीवाने कि बन गया रिकॉर्ड

record audience during mango fest in pinjore garden

फलों के राजा आम के सम्मान में आयोजित इस फेस्टिवल में पर्यटकों ने जमकर आनंद उठाया और आमों के साथ अपनी फोटो खिंचवाईं। आमों की विभिन्न किस्मों को देखकर यहां पहुंचे लोग आश्चर्यचकित रह गए। डिसप्ले में रखे आम की एक किस्म का वजन 10 ग्राम से भी कम था, वहीं दूसरी ओर दूसरी किस्म के आम का वजन 1 किलो से भी ज्यादा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed