पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों का विद्रोह
पीयू कैंपस में धारा 144 की अनदेखी करते हुए बुधवार को 400 से अधिक स्टूडेंट ने सुबह से दोपहर बाद तक वीसी दफ्तर को घेरे रखा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों का विद्रोह
नेताओं की अगुवाई में पीयू के आर्ट्स ब्लॉक वन से कक्षाओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए छात्र नेताओं ने कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को कक्षाओं से निकालना शुरू कर दिया।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों का विद्रोह
गुल पनाग एक गाड़ी से पीयू कैंपस पहुंचीं खुद को पीयू की स्टूडेंट बताते हुए विद्यार्थियों का समर्थन किया। चंद मिनट सड़क पर बैठ गुल पनाग ने फोटो खिंचवाए और तुरंत गाड़ी में बैठ कैंपस से विदा हो गई।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों का विद्रोह
मंगलवार को 9 साथियों के खिलाफ एफआईआर का मामला वापस नहीं लेने पर पीयू कैंपस में स्टूडेंट फॉर सोसाइटी (एसएफएस) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसएफआई) ने जमकर हंगामा किया।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों का विद्रोह
विद्यार्थियों के पास डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल, वार्डन अशोक कुमार और वार्डन जितेंद्र ग्रोवर ही विद्यार्थियों के पीयू प्रशासन का पक्ष रखने पहुंचे।