{"_id":"5b2204134f1c1bb36e8b7d07","slug":"rbi-will-launch-100-rupee-new-note-in-indian-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक अब जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, जानिए खूबियां और असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व बैंक अब जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, जानिए खूबियां और असलियत
अनुभव अवस्थी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
100 note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500, 2000, 200, 50 और 10 के बाद अब आपकी जेब में 100 रुपए का नया नोट आने वाला है। आरबीआई की ओर से 100 रुपये के नोट को बदलने के संकेत दिए गए हैं। नोट छापने के लिए देवास, नासिक, मैसूर और सल्वोनी में प्रिंटिंग प्रेस हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में सिक्के बनाने के कारखाने हैं।
100 का नोट
हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया कि कब तक नए नोट बाजार में आएंगे। लेकिन जाली करेंसी के काले कारोबार से निपटने के लिए जल्द ही आरबीआई एक और बड़ा व चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। आरबीआई भवन के सभागार में आयोजित रीजनल मीडिया वर्कशॉप में आरबीआई करेंसी डिपार्टमेंट के सीजीएम अजय मिचयारी ने बताया कि नोटों के बदलाव से उनकी सुरक्षा बढ़ जाती है।
100 का नोट
उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक एक हजार व पांच सौ सहित कई प्रकार के नोटों में परिवर्तन किया गया है। उसी प्रकार आने वाले समय में एक सौ के नोट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। एक सौ के नोट में बदलाव कब तक किया जाएगा, इस सवाल के जवाब में अजय मिचयारी ने कहा कि यह बदलाव कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
100 का नोट
अजय ने बताया कि यह फैसला फेक करेंसी पर रोक लगाने के लिए लिया जा रहा है। इसकी हमारी ओर से पूरी तैयारी है। जैसे ही हमें नोट बदलने के लिए कहा जाएगा। हम तत्काल इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे। फिलहाल, उन्होंने अभी नोट बदलने की तिथि का खुलासा नहीं किया है। यह काम एक महीने में भी हो सकता है और छह महीने भी लग सकते हैं।
विज्ञापन
सौ रुपये का नोट
आरबीआई के मुताबिक, नया नोट जारी किया जाएगा, लेकिन पुराना नोट चलता रहेगा। उसे धीरे-धीरे वापस लिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। नए नोट का आकार पुराने नोट की अपेक्षा छोटा और अधिक आकर्षक होगा। नोट का डिजाइन तकरीबन तैयार हो चुका है। नोट के रंग में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके रंग का आधार नीला ही रहेगा, लेकिन हल्केपन के साथ।