फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजी से वजन घट रहा है तो संभल जाएं, अनदेखी की तो जिंदगी बरबाद हुई समझो

Mon, 12 Mar 2018 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
rapidly weight loss may cause cancer, be aware
weight loss
अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है तो संभल जाएं। अनदेखी की तो पछताएंगे, जिंदगी बरबाद हो जाएगी और कुछ कर भी नहीं पाएंगे।
rapidly weight loss may cause cancer, be aware
weight loss
पंजाब में बच्चों में कैंसर तेजी से फैल रहा है। इंटरनेशनल एजेंसी के सर्वे के मुताबिक यहां हर रोज 19 साल तक की उम्र के करीब 4 बच्चे कैंसर की चपेट में आ रहे हैं।
एसपीएस अस्पताल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बच्चों की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि बच्चों में लगातार बढ़ते कैंसर के कारण डब्ल्यूएचओ हर साल 15 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर-डे मनाता है।
rapidly weight loss may cause cancer, be aware
weight loss
कैंसर पर रिसर्च कर रही एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के दौरान पंजाब में हर साल जीरो से 19 साल तक की उम्र के 969 से 1543 बच्चों में कैंसर पाया जाता है। यानि हर रोज करीब 4 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना मेडिकल का हब होने के कारण सूबे में कैंसर के इलाज में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि एसपीएस अस्पताल पिछले कई सालों से बच्चों के कैंसर का सफल इलाज करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rapidly weight loss may cause cancer, be aware
Weight Loss
यहां बच्चों के लिए कीमोथैरेपी यूनिट, आईसीयू, लैमेलर लो कीमोथैरेपी चैंबर और इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की केयर के लिए ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध है। यहां पंजाब  अलावा कई अफ्रीकी देशों के बच्चे भी इलाज के लिए आ रहे हैं। जल्दी पता चलने पर इलाज संभव है। लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर कुछ कैंसरों से बचा जा सकता है। इसके लिए स्मोकिंग, तंबाकू, जर्दा, लाल मीट, तनाव व मोटापे से परहेज करना होगा।
विज्ञापन
rapidly weight loss may cause cancer, be aware
weight loss
उन्होंने बताया कि अगर किसी बच्चे को पेशाब करने में दिक्कत आ रही हो या पेशाब में खून आता हो, उसके शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बन रही हो, पेट में लगातार दर्द हो रहा हो, पेट या कमर में सूजन लग रही हो, दौरे पड़ रहे हों या तेज सिरदर्द के साथ बच्चे के व्यवहार में बदलाव होता हो, शरीर पर दर्द रहित लाल या बैंगनी रंग के धब्बे बनने लगें, थकान, एकाएक तेज बुखार और अचानक वजन कम होना कैंसर के लक्षण हैं। यह दिखते ही तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed