रामपाल का गुस्सा गाड़ियों पर उतरा, तस्वीरें
सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल के काले कारनामे उजागर होते ही लोगों में गुस्सा चरम पर है। रामपाल का गुस्सा वे उनके वाहनों पर उतार रहे हैं।
रामपाल का गुस्सा गाड़ियों पर उतरा, तस्वीरें
सतलोक आश्रम के बाहर से उठाकर बरवाला पुलिस थाने के सामने खड़ी की गईं दो गाड़ियों में मंगलवार दोपहर को कुछ लोगों ने आग लगा दी। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मी भी गाड़ियों से कुछ ही दूरी पर तैनात थे, लेकिन उनका कहना था कि वे कागजी कार्रवाई में व्यस्त थे।
रामपाल का गुस्सा गाड़ियों पर उतरा, तस्वीरें
सतलोक आश्रम के बाहर रामपाल समर्थकों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान आश्रम के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर पुलिस स्टेशन के सामने खड़ा कर दिया गया था।
रामपाल का गुस्सा गाड़ियों पर उतरा, तस्वीरें
उस दिन से ये सभी गाड़ियां यहीं खड़ी थीं, जिन पर पुलिस कर्मी पहरा भी दे रहे थे। मंगलवार दोपहर को अचानक इन गाड़ियों में किसी ने आग लगा दी।
रामपाल का गुस्सा गाड़ियों पर उतरा, तस्वीरें
धुंआ उठते देख पुलिस कर्मियों को आग का पता चला। बाद में पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई, जिसने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन गाड़ियों में आई तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लगी है, बाकी जांच की जा रही है।