{"_id":"59bb65594f1c1b2d688b49c7","slug":"ram-rahim-sentenced-rajasthan-police-arrested-honeypreet-insan-driver-pardeep-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न विपासना ना दिलावर, ये शख्स बता पाएगा कि हनीप्रीत कहां है और कैसी है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न विपासना ना दिलावर, ये शख्स बता पाएगा कि हनीप्रीत कहां है और कैसी है?
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ना ही विपासन और ना ही दिलावर, बल्कि एक ये शख्स बता पाएगा की राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत इंसां आखिरकार कहां है और किस हालत में है।
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
हनीप्रीत के ड्राइवर प्रदीप कुमार गिरफ्तार
दरअसल, राजस्थान में सालासर से 20 किमी आगे हनीप्रीत के ड्राइवर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है। राजस्थान पुलिस का दावा है कि प्रदीप की निशानदेही पर ही हनीप्रीत का सुराग मिलेगा। इससे पहले सोनीपत से राम रहीम के करीबी दिलावर इंसां को दबोचा गया। उससे भी हनीप्रीत का राज उगलवाने की कोशिश की जा रही है। वहीं विपासना इंसां से भी हनीप्रीत को लेकर पूछताछ की जाएगी।

Honeypreet Insan
रोहतक जेल से जाने के बाद हनीप्रीत का सुराग नहीं
दरअसल, 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया था। सुनवाई के दौरान डेरामुखी के साथ उसकी कथित बेटी हनीप्रीत भी थी। डेरामुखी को हेलीकाप्टर से रोहतक सुनारिया जेल लाया गया था। हनीप्रीत भी उसके साथ आई थी। डेरामुखी के जेल में जाने के बाद हनीप्रीत अपने तीन साथियों के साथ कार में बैठकर चली गई। इसके बाद से हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं है।

हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस
- फोटो : self
आईपीएस अधिकारी ने डेरे में रहने का खुलासा किया
एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि हनीप्रीत अपने साथियों के साथ पहले रोहतक में करीब दो घंटे तक एक डेराप्रेमी के घर रुकी। इसके बाद वह सिरसा स्थित डेरे में पहुंची। डेरे में हनीप्रीत दो दिन तक रही। जब उसके खिलाफ पंचकूला में केस दर्ज कर लिया गया तो वह फरार हो गई। बता दें कि डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद गनमैन उसे कोर्ट से भगाकर ले जाना चाहते थे। इसकी साजिश हनीप्रीत ने रची थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
बिना किसी रुकावीट के डेरे तक पहुंची हनीप्रीत
रोहतक से हिसार और सिरसा तक पुलिस और पैरा मिलिट्री के कड़े पहरे के बावजूद हनीप्रीत बेरोक-टोक सिरसा डेरे तक पहुंची। तब हनीप्रीत के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। इस कारण हनीप्रीत को रास्ते में पूछताछ के लिए रोका नहीं गया। हनीप्रीत के साथ रोहतक का एक डेराप्रेमी भी था। पुलिस उसकी रोहतक में तलाश कर रही थी, लेकिन वह सिरसा डेरे में था। दो दिन तक डेरे की गतिविधियां हनीप्रीत की देखरेख में हुईं। बताया जा रहा है कि इस बीच डेरे में सबूतों को नष्ट किया गया।