{"_id":"59b3a23a4f1c1bf77f8b54ca","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-articles-found-in-dera-sacha-sauda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की गुफा के कपाट खुले तो फटी रह गई आंखें, डेरे के 7 रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की गुफा के कपाट खुले तो फटी रह गई आंखें, डेरे के 7 रहस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
articles found in dera sacha sauda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की गुफा के दरवाजे खोले गए तो अंदर का नजारा देखकर सभी की आंखें फटी रह गईं। पढ़िए डेरा सच्चा सौदा के 7 राज, जो तलाशी के पहले दिन खुले।
Ram rahim
दस सितारा होटल से भी आलीशान है गुफा
दावा किया जा रहा था कि बाबा की गुफा किसी सात सितारा होटल से कम नहीं, लेकिन जब गुफा के कपाट खुले तो अंदर का दृश्य, भवन व सुविधाएं दस सितारा होटल से भी आलीशान मिली। फॉरेंसिक एक्सपर्ट गुफा के अंदर मौजूद हर चीज की गहनता से जांच कर रहे हैं। डेरा में जहां-जहां तलाशी ली गई, उसकी पूरी वीडियो ग्राफी करवाई जा रही है। इसके लिए 65 वीडियो ग्राफर प्रशासन की ओर से बुलाए गए है।

Ram Rahim
- फोटो : File Photo
हिरण, मोर और बाघ के दो शावक मिले
शुक्रवार दोपहर सुरक्षा बालों के साथ कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पंवार राम रहीम की गुफा के द्वार पर पहुंचे। उनके साथ रुड़की से बुलाई गई फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौजूद थी। जैसे ही गुफा का गेट खुला, सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। गुफा परिसर में दर्जनों हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर, बाग के दो शावक मिले। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार हिरणों, मोर व बागों के शावकों को वन विभाग की टीम पंचकूला लेकर जाएगी।

ram rahim
दो नाबालिग और दो युवक मिले
शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के लिए कोर्ट कमिश्नर ने डेरे को 10 जोन में बांटा था। इसी के तहत एक जोन की तलाशी के दौरान अधिकारियों को दो कमरों में कुछ संदिग्ध चीजें मिली, जिस कारण दोनों कमरों को सील कर दिया गया। कमरों से दो नाबालिग व दो बालिग मिले। नाबालिगों को बाल संरक्षण विभाग की टीम को सौंप दिया गया, जबकि बालिग युवकों को प्रशासन ने अपनी निगरानी में ले लिया।

Dera's Plastic Currency
डेरे की अपनी प्लास्टिक करेंसी भी मिली
सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरा के अंदर एक कमरे से लाखों प्लास्टिक के टोकन मिले। ये डेरा सच्चा सौदा की अपनी प्राइवेट करंसी है। डेरा हर प्रकार का लेन-देन इस करंसी से होता था। डेरा की ओर से इसके लिए एक रुपये से लेकर हजार रुपये तक के टोकन बनाए गए थे। जो भी शख्स डेरा में आता उसे भारतीय करंसी को काउंटर में जमा करवाना होता, इसके बाद उसे डेरा करंसी के टोकन दिए जाते। सूत्रों के अनुसार सर्च टोकनों की कीमत भारतीय करंसी में करीब 15 लाख रुपये है।