{"_id":"59b3a9d14f1c1bf37f8b54c9","slug":"ram-rahim-life-in-danger-in-rohtak-sunariya-jail-baba-sentenced-in-sadhvi-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर जेल में राम रहीम की जान को खतरा क्यों, दुश्मन कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर जेल में राम रहीम की जान को खतरा क्यों, दुश्मन कौन?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में रोहतक की सुनारिया जेल में कैद राम रहीम की जान को खतरा बताया जा रहा है, आखिर क्यों और कौन है जेल में उसका दुश्मन?
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
शुक्रवार को जेल से जमानत पर बाहर आए खिड़वाली निवासी सोमू पंडित ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया। पंडित ने दावा किया कि वह वीरवार को कैंटीन में सामान खरीदने गया था। उसी समय सफेद रंग के कपड़े पहने गुरमीत कैंटीन में आया। उसको चारों तरफ से 20 से 25 जेल के सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था। जब गुरमीत कैंटीन से सामान लेकर रवाना हुआ, वह पूरी तरह टूटा हुआ नजर आ रहा था।
Ram Rahim
सोमू पंडित ने दावा किया कि जेल में रह रहे कैदी, राम रहीम से काफी नाराज हैं। अगर उसे बिना सुरक्षा के छोड़ा गया तो कुछ भी हो सकता है। राम रहीम को चोट पहुंचायी जा सकती है। सोमू ने बताया कि राम रहीम हनीप्रीत से मिलने के लिए परेशान है। वह कई बार जेल प्रशासन से मौखिक तौर पर गुहार लगा चुका है, लेकिन अधिकारियों ने साफ इंकार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम सजा
- फोटो : SELF
सोमू पंडित ने बताया कि जेल में राम रहीम कोई भी काम नहीं कर रहा है। लंगर में बना खाना ही उसे दिया जा रहा है और एक चद्दर व गद्दा ही उसे सोने के लिए दिया गया है तथा एक नंबरदार भी उसे दिया गया है। उसने बताया कि जेल में काम करने वाले स्टाफ से उसे पता चला था कि जब उसे जेल लाया गया था तो वह डर गया था और एक बार तो यह भी कह दिया कि मैं बाहर ही सो जाऊंगा, मुझे अंदर मत डालो।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : SELF
गुरमीत राम रहीम कब तक रोहतक की सुनारिया जेल में रहेगा। इसका फैसला सरकार को लेना है। कानूनविदों से पता चला है कि अगर सरकार हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाती है कि गुरमीत राम रहीम को किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए तो उस अर्जी पर अदालत फैसला लेगी। यह मेरे अधिकार क्षेत्र की बात है।
- अतुल कुमार, डीसी, रोहतक
- अतुल कुमार, डीसी, रोहतक