फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 09 Dec 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 09 Dec 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ram rahim grand daughter sweetluck break pakistan world record

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दोहती ने पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। जानिए, क्या है रिकॉर्ड?

गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ram rahim grand daughter sweetluck break pakistan world record

डेरामुखी की दोहती स्वीटलक इंसां ने एक मिनट में सर्वाधिक 104 देशों के झंडे पहचानने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के लाहौर निवासी युवक मोहम्मद हैरिस अफक के नाम था, जिसने एक मिनट में 91 देशों के राष्ट्र ध्वज पहचाने थे। स्वीटलक मात्र आठ साल की है। अफक 19 साल का है और पाकिस्तान के इंटरनेशनल एयर लाइंस में जॉब करता है।

गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ram rahim grand daughter sweetluck break pakistan world record

सेंट एमएसजी इंटरनेशनल ग्लोरियस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली स्वीटलक दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती है। नृत्य, गायन, पियानो बजाना, कंप्यूटर के ‘की’ बोर्ड पर अंगुलियां चलाना और प्रिंट आउट लेना तो स्वीटलक ने मात्र तीन साल की उम्र में ही सीख लिया था। उसे शेडो आर्ट और सेंड आर्ट में भी महारत हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ram rahim grand daughter sweetluck break pakistan world record

राम रहीम ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नन्ही सी लड़की ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर डेरा प्रमुख की दोहती स्वीट लक इंसां, स्वीटलक के पिता डॉ. शान-ए-मीत इंसां, मां चरणप्रीत इंसां सहित परिवार से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ram rahim grand daughter sweetluck break pakistan world record

डेरा प्रमुख ने कहा कि बेटियां भी बेटों की भांति अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। हमारे शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की लड़कियां भी लड़कों की अपेक्षा खेलों में बहुत आगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वीट लक इंसां गाना भी बहुत अच्छा गाती है, अगर उसे थोड़ी ट्रेनिंग दी जाए तो बहुत अच्छा कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed