PICS. ट्राईसिटी में बारिश, कहीं खुशी कहीं गम
मौसम विभाग के मुताबिक रात साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ सिटी में 18.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि आसपास के इलाकों में 41.6 एमएम बारिश हुई। तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
PICS. ट्राईसिटी में बारिश, कहीं खुशी कहीं गम
शुक्रवार सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। बारिश और हवाओं से मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा।
PICS. ट्राईसिटी में बारिश, कहीं खुशी कहीं गम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर तक करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।
PICS. ट्राईसिटी में बारिश, कहीं खुशी कहीं गम
मध्य मार्ग के कई सेक्टरों में आधे घंटे के बाद बारिश रुक गई, जबकि बाहरी इलाकों में रात साढ़े सात बजे तक रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक आ सकता है।
PICS. ट्राईसिटी में बारिश, कहीं खुशी कहीं गम
बारिश में क्या बच्चे क्या बड़े सबने जमकर मस्ती की।