रेल मंत्री सुरेश प्रभु मेहरबान हुए तो जनता को ऐसी सौगात दी, जिसका इतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। 'प्रभु' की कृपा से अब इस रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरु हो गई है।
2 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
रेलमंत्री मंगलवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर रोहतक से जींद तक बिजली से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी । इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जींद-सोनीपत के बीच एक नई डीईएमयू को भी हरी झंडी दिखाई।
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की है कि दिल्ली में रेल यातायात को कम करने के लिए गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त नया रेल टर्मिनल बनाया जाएगा। क्योंकि आनंद विहार और बिजवासन रेल टर्मिनल पर काफी दबाव बढ़ गया है।
4 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
लमंत्री ने एलान किया कि प्रदेश में सबसे पहले रोहतक रेलवे स्टेशन को सार्वजनिक निजी भागीदारी यानी मॉडल से आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
5 of 6
रोहतक-जींद रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश प्रभु ने कहा कि देश में विद्युतीकृत रेललाइन पर 42 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। इसे अगले पांच सालों में दोगुना किया जाएगा। रेलवे की ओर से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने, पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और एलईडी लाइट जैसी योजनाओं के माध्यम से आगामी 10 वर्षों में लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की बचत की जाएगी।