शताब्दी की नई सुविधा, 20 को हंसाएगी 80 को रुलाएगी
गर्मियों को देखते हुए रेलवे ने शताब्दी को दो और स्टोपेज बढ़ा दिए हैं, लेकिन यह सुविधा कितने लोगों को सुकून देगी, ऐसा रेलवे ने नहीं सोचा।
शताब्दी की नई सुविधा, 20 को हंसाएगी 80 को रुलाएगी
दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली नॉन स्टॉप शताब्दी का ठहराव अब सोनीपत व करनाल में भी होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री की इस मांग पर केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए दिन में करीब पौने दो बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन का ठहराव अभी तक केवल अंबाला में ही था।
शताब्दी की नई सुविधा, 20 को हंसाएगी 80 को रुलाएगी
हरियाणा की रेलवे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु के साथ नई दिल्ली में बैठक की। प्रदेश में नई रेल परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय व हरियाणा सरकार के सहयोग से एसपीवी (स्पेशल व्हीकल पर्पज) के गठन पर भी सहमति बनी है। एसपीवी के माध्यम से प्रदेश की प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
शताब्दी की नई सुविधा, 20 को हंसाएगी 80 को रुलाएगी
दूसरी ओर, अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तत्काल बुक करा लें। ऐसा न हो कि कन्फर्म टिकट न मिले। क्योंकि चंडीगढ़ और अंबाला कैंट से पर्यटन स्थलों को जाने वाली चुनिंदा ट्रेनों में ही सीटें बची हैं।
शताब्दी की नई सुविधा, 20 को हंसाएगी 80 को रुलाएगी
अधिकांश में लंबी वेटिंग चल रही है। पहली अप्रैल से चार माह पहले रेलवे रिजर्वेशन शुरू होने से अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। वहीं कुछ ही ऐसी ट्रेनें बची हैं जिनमें एक या फिर दो सीटें खाली हैं। यदि आप अब भी चूक गए तो तत्काल ही सहारा है। ऐसा ही कुछ नजारा चंडीगढ़ के रेलवे स्टेश्ान पर देखने को मिला।