फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों लोगों को झटका, 13 से 22 अक्टूबर तक ये 30 ट्रेनें रद्द, यात्रा करनी है तो जरूर पढ़ें यह खबर

Sat, 12 Oct 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Railway Cancelled 30 Trains From 13 To 22 october
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अगर आप 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रेल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल रेलवे ने 30 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जिससे लाखों यात्री प्रभावित होंगे क्योंकि यह त्योहारी सीजन चल रहा है और हर कोई अपने घर जाना चाहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Railway Cancelled 30 Trains From 13 To 22 october
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हरिद्वार और लक्सर रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। इस वजह से रेलवे को 30 ट्रेने रद्द करनी पड़ीं। यह ट्रेनें 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। काम पूरा होने के बाद इन ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जाएगा लेकिन इससे अंबाला से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। दूसरी ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ेगी। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि मुरादाबाद डिवीजन के अंतर्गत हरिद्वार से लक्सर के बीच में रेलमार्ग को डबल करने का काम किया जा रहा है। इसीलिए रेलवे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लक्सर, ऐथल, पथरी और इकार यार्ड में किया जाना है। यह कार्य 13 अक्टूबर को शुरू होगा और 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसीलिए रेलवे ने अपनी रोजाना चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ साप्ताहिक ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया है। 

Railway Cancelled 30 Trains From 13 To 22 october
सांकेतिक तस्वीर

ये ट्रेनें की गईं कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 13 से 22 अक्टूबर तक।
  • बीकानेर हरिद्वार 14 से 21 अक्टूबर तक।
  • ट्रेन नंबर 24888 अंबाला छावनी से ऋषिकेश डेली 16 से 21 अक्टूबर तक।
  • ट्रेन नंबर 14606 जम्मू से हरिद्वार 13 से 20 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14632 अमृतसर से देहरादून डेली 16 से 21 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा देहरादून डेली 15 से 21 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14610 कटरा ऋषिकेस डेली 16 से 21 अक्टूबर तक।
  • उज्जैन देहरादून 16 और 17 अक्टूबर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway Cancelled 30 Trains From 13 To 22 october
सांकेतिक तस्वीर
  • ट्रेन नंबर 12017 न्यू दिल्ली से देहरादून डेली 13 से 22 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14317 इंदौर देहरादून 19 से 20 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 54341 सहारनपुर देहरादून डेली 13 से 22 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 12053 हरिद्वार से अमृतसर एक्सप्रेस 13 से 22 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14718 हरिद्वार से बीकानेर 15 से 22 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 24887 ऋषिकेस से अंबाला छावनी डेली 13 से 22 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14605 हरिद्वार से जम्मू 14 से 19 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14631 देहरादून से अमृतसर डेली 17 से 22 अक्टूबर।
विज्ञापन
Railway Cancelled 30 Trains From 13 To 22 october
सांकेतिक तस्वीर
  • ट्रेन नंबर 19020 देहरादून बांद्रा डेली 17 से 23 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14609 ऋषिकेस से कटरा डेली 17 से 22 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14310 देहरादून, उज्जैन 15 और 16 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 14318 देहरादून इंदौर 17 से 18 अक्टूबर।
  • ट्रेन नंबर 12018 देहरादून न्यू दिल्ली डेली 13 से 22 अक्टूबर। 
  • ट्रेन नंबर 54342 देहरादून सहारनपूर डेली 13 से 22 अक्टूबर रद रहेंगी।


इसी प्रकार रेलवे ने ट्रेन नंबर 14712 श्री गंगानगर हरिद्वार से अंबाला को 13 से 22 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 12687 मंदुरई-देहरादून निजामुद्दीन 13 से 19 तक और ट्रेन नंबर 14711 हरिद्वार श्रीगंगा नगर से अंबाला कैंट 13 से 22 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed