{"_id":"591d2e264f1c1b944a8b45a3","slug":"radhe-maa-claims-to-talk-with-souls-now-will-do-acting-in-web-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल ड्रेस पहने हाथ में त्रिशूल थामे ये महिला आत्माओं से बातें करती है, जानिए कौन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल ड्रेस पहने हाथ में त्रिशूल थामे ये महिला आत्माओं से बातें करती है, जानिए कौन है
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
राधे मां
हाथ में त्रिशूल लिए लाल रंग की ड्रेस में दिख रही ये महिला आत्माओं से बातें करती है। इसने खुद ये दावा किया है और अब ये अपने एक कारनामे से सुर्खियों में है।
Trending Videos
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’
ये महिला कोई और नहीं, बल्कि अकसर विवादों में रहने वाली राधे मां है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो आया, जिसमें वे अपने मन की बात करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने खुद से जुड़े कई राज भी खोले। राधे में ने दावा किया कि उनकी जिंदगी में एक आत्मा थी, जिससे वह बात किया करती थीं। उन्होंने कहा है कि वह बचपन से ही काली मां से बहुत प्यार करती थीं और वह उन्हीं से बातें किया करती थीं।
राधे मां पहुंची अमृतसर
- फोटो : अमर उजाला
राधे मां कहती हैं कि वह उनसे नाराज नहीं हैं, जिन्होंने उन्हें छोड़ा है। मैं काफी समय तक डिप्रेशन में रहीं। मुझे शॉक लगा था, लेकिन अब ठीक होती जा रही हूं। मैंने 1008 बाबा रामादीन दास महाराज को मत्था टेका और उन्होंने मेरा जीवन बदल दिया। अगर आज मैं जिंदा हूं तो भक्तों के प्रेम की वजह से जिंदा हूं। बहुत जल्द मेरे भक्त असली राधे मां से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में राधे मां
दरअसल, खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां अक्सर विवादों के चलते चर्चा में रहीं लेकिन अब वो फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि वो जल्द ही एक वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राधे मां 'नो कास्टिंग नो काउच ओनली आउच' नाम की वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। इसकी शूटिंग उन्हीं के पॉश बंगले में शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
अमृतसर में राधे मां
बता दें कि इस वेब सीरीज में राधे मां खुद के ही किरदार में नजर आएंगी, जो लीड किरदार है। इस सीरीज के प्रोड्यूसर रमन हांडा के मुताबिक, इस सीरीज के जरिए वो लोगों को असली राधे मां से मिलाना चाहते हैं। उनके अनुसार राधे मां का मतलब है 'राह दे मां', हमें रास्ता दिखाओ, मां’। और यही वो इस वेब सीरिज में करेंगी, वो भगवान के एक दूत का रोल प्ले करेंगी, जो लोगों को डिप्रेशन से बाहर लाता है।