{"_id":"591d4ed54f1c1b1f348b4571","slug":"ambala-cantt-railway-station-is-india-s-the-most-dirty-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, देखिए इसकी हालत बयां करती तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, देखिए इसकी हालत बयां करती तस्वीरें
Fri, 19 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देखिए इस रेलवे स्टेशन ने देश के सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों की सूची में मौजूदगी दर्ज कराई है। तस्वीरों भी कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही हैं, देखिए।
2 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
ये है हरियाणा के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट। रेलवे द्वारा जारी थर्ड पार्टी स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट में अंबाला कैंट (हरियाणा) को सबसे गंदा स्टेशन बताया गया है। ये सर्वे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने ए-वन घोषित स्टेशनों पर किया था। इस सर्वे के बाद जहां अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार पूरी तरह से गंभीर व चिंतित हैं।
3 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
वहीं उन्होंने इस मसले पर तुरंत प्रभाव से मंथन के लिए आला अफसरों की विशेष बैठक बुलाने का भी फैसला लिया है। डीआरएम ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट वाकई चिंतित करने वाली है, क्योंकि अंबाला स्टेशन उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हालांकि स्टेशन को स्वच्छ बनाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
सफाई के लिए आधुनिक उपकरण भी मंगवाए जाने प्रस्तावित हैं, जबकि कुछ उपकरण मंगवाए भी जा चुके हैं। लेकिन फिर भी स्वच्छता मसले पर जो कमी रह गई है, उसे भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। सर्वे करने वाली एजेंसी ने अंबाला को ओवरआल स्वच्छता में 350 वां रैंक दिया है। विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) रेलवे स्टेशन को ए वन व ब्यास स्टेशन (पंजाब) को ए कैटेगरी में पहला रैंक दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
जबकि सर्वे में बिहार के जोगवनी स्टेशन को 407वां (अंतिम) रैंक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सात प्लेटफार्म हैं और तीन सौ से अधिक ट्रेनों का रोजाना आवागमन होता है। 27 हजार से अधिक यात्रियों की यहां आवाजाही रहती है। उसके बावजूद स्टेशन की हालत साफ सफाई में संतोषजनक नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।