कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में शुक्रवार को छात्र काउंसिल चुनाव में चारों प्रमुख सीटों के लिए कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। असली मुकाबला अब पिछले साल प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद जीतने वाली एनएसयूआई, पुसू-एचएसए और सोई-इनसो गठबंधन के बीच होगा। हालांकि मुकाबला रोचक हो सकता है।
कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें
असली मुकाबला अब पिछले साल प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद जीतने वाली एनएसयूआई, पुसू-एचएसए और सोई-इनसो गठबंधन के बीच होगा। प्रधान पद पर एक मात्र महिला उम्मीदवार अमनदीप कौर को स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(SFS) ने उतारा है। एबीवीपी भी वोटों में सेंध लगाकर मुकाबला ओर भी रोचक बना सकती है।
कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें
पीयू कैंपस में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीयू कैंपस में पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(पुसू) की जबर्दस्त रैली रही। पिछले तीन दिनों से एनएसयूआई, सोई-इनसो और एबीवीपी के मुकाबले पुसू की रैली में रिकार्ड समर्थक जुटे। पुलिस और पीयू सिक्योरिटी को भीड़ काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें
अधिकारिक तौर पर पीयू कैंपस में शाम 4 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया, लेकिन देर रात तक पीयू कैंपस में सभी छात्र संगठनों ने एक एक वोट के लिए पूरा जोर लगा दिया। वीरवार दोपहर 1 से 2 बजे तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने यूआईईटी में जाकर चुनाव प्रचार किया।
कांटे की टक्कर को कैंपस तैयार, देखें तस्वीरें
वीरवार दोपहर करीब 12.30 बजे पीयू के फिजिक्स विभाग की कैंटीन में किसी बात को लेकर दो छात्र संगठनों के समर्थक भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस में लिखित में शिकायत भी देनी पड़ी। छात्रा और एक छात्र को हाथ पर कुछ चोट भी आई, लेकिन बाद में मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।