{"_id":"5c2a02ebbdec2256ac502d5d","slug":"punjab-panchayat-polls-result-21-year-old-nimki-mukhiya-pallavi-wins-from-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए, रियल लाइफ की 'निमकी मुखिया' से, उम्र 21 साल, हाथ जोड़ किया जनता का धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, रियल लाइफ की 'निमकी मुखिया' से, उम्र 21 साल, हाथ जोड़ किया जनता का धन्यवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 01 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
निमकी मुखिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया में 'निमकी मुखिया' से रोज मिलते हैं, अब मिलिए रियल लाइफ की निमकी मुखिया से, जिन्होंने 21 साल की उम्र में अच्छो-अच्छों को मात देकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।
2 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
बात हो रही है पंजाब के पठानकोट जिले के गांव नारायणपुर हाड़ा की नवर्निवाचित सरपंच पल्लवी ठाकुर की, जिन्होंने पंचायत चुनाव जीत लिया है। पल्लवी चंडीगढ़ में बीएससी आइटी की स्टूडेंट हैं। महज 21 वर्षीय साल की हैं और कांग्रेस पार्टी से संबंधित हैं। पल्लवी के पिता केवल सिंह पोल्ट्री फार्म चलाते हैं और माता गीता ठाकुर गृहिणी हैं।
3 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद से पल्लवी ठाकुर ने घर-घर जाकर प्रचार किया। गांव के वोटरों ने भी युवा चेहरे को पसंद करते हुए पल्लवी को विजेता बनाया। नवनिर्वाचित सरपंच पल्लवी ठाकुर के अनुसार, वह गांव में समस्याओं के हल और विकास को गति देने के अलावा अपने गांव के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने का प्रयास करेंगी। उनका उद्देश्य अपने गांव को उच्च शिक्षित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
ब्लॉक सुजानपुर के गांव सोली भोली में मुकाबला बेहद रोचक रहा। सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहीं मीना ठाकुर ने अपनी विरोधी प्रत्याशी रजनी को महज एक वोट से हराया। एक वोट से मिली जीत के बाद मीना ठाकुर के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ नाचते दिखे। एक वोट से सरपंच निर्वाचित हुईं मीना ठाकुर को कुल 70 वोट मिले, वहीं उनके विरोध में चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी रजनी को 69 वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
पंचायत चुनाव मतदान
इसके अलावा गांव कटारूचक्क में सरपंच पद के लिए हुए मतदान में 124 वोट जाली पाए गए। इसकी भनक लगने के बाद एसडीएम अमित महाजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुबारा मतगणना कराई। तीन बार मतगणना कराने के बाद जब पोलिंग स्टाफ ने वोटों की जांच की तो 124 वोट जाली मिले। इसके बाद घोषित परिणामों में प्रत्याशी उर्मिला देवी ने 654 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नीलम को मात दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।