पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका दिया है। अगर आपने भी अकाउंट खुलवा रखा है तो सावधान रहें। देखिए ये खबर आपके बड़े काम की है।
दरअसल, पीएनबी ने एक नियम बदल लिया है, जो एक सितंबर से प्रभावी हो जाएगा। इस नियम के तहत ग्राहकों को सितंबर से बैंक की दूसरी शाखा में 5,000 रुपये से अधिक नकद जमा करने पर एक रुपए प्रति हजार की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर बैंक की ब्रांच शहर में ही है, जहां रहते हैं तो भी शुल्क देना होगा।
एक सितंबर से दूसरे शहर या राज्य में बैंक की शाखा में 5000 रुपए तक नकद जमा फ्री होगा, लेकिन 5000 रुपए से ज्यादा कैश जमा करने पर बैंक दो रुपए प्रति हजार की दर से शुल्क वसूलेगा और प्रति ट्रांजैक्शन न्यूनतम 25 रुपये वसूल किए जाएंगे।
बैंक ने चेक वापसी पर लिए जाने वाले शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है। एक करोड़ से ज्यादा की रकम के पहले चेक के लिए चेक वापसी शुल्क बढ़ाकर दो हजार किया गया है। इसके बाद बाउंस होने पर यह शुल्क ढाई हजार होगा। अभी यह शुल्क एक हजार और इसके बाद डेढ़ हजार रुपए है।
बैंक ने मेट्रो शहरों की ब्रांच में अलग-अलग प्रकार के लॉकर्स की फीस भी बढ़ा दी है। स्मॉल, मीडियम, लॉर्ज और एक्स्ट्रा लॉर्ज साइज की फीस बढ़ाकर 1,500 रुपये, 3,500 रुपये, 5500 रुपये और 10,000 रुपये की गई है। इनमें जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है।