{"_id":"595c70094f1c1ba6028b46cc","slug":"punjab-marriage-dispute-groom-beaten","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहरा सजा, घोड़ी चढ़ा मगर एक युवक की गलती से नहीं ले सका 7 फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहरा सजा, घोड़ी चढ़ा मगर एक युवक की गलती से नहीं ले सका 7 फेरे
Thu, 06 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ludhiana Attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूल्हे के सिर पर सेहरा सजा, वह घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में एक युवक की गलती से सात फेरे न ले सका।
2 of 6
Ludhiana Attack
घटना पंजाब के लुधियाना की है। दूल्हा और उसकी बारात अस्पताल में भर्ती है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसे देखने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे। पुलिस ने मामले में शिमलापुरी इलाके में रहने वाले सुक्खी, काला, सुखराज और जोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
3 of 6
Ludhiana Attack
हुआ यूं कि चांद नाम के युवक की शादी थी और रिवाज अनुसार वह मंगलवार सुबह बारात लेकर निकला। रास्ते में डुगरी रोड पर एक कार ने बाराती महिलाओं को टक्कर मार दी तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। गुस्से से तमतमाया कार सवार युवक बाहर आया और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगा। बात करते करते वह मारपीट पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ludhiana Attack
मामला बढ़ते देखकर दूल्हा चांद बीच बचाव कर आया तो युवक भड़क गया। उसने सभी बारातियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक कैमरामैन ने वारदात को कैद करना चाहा तो उसे भी पीट दिया। दूल्हे ने रोकना चाहा तो उसने उसी की किरपाण निकालकर उस पर हमला कर दिया। बारातियों ने जैसे तैसे करके दूल्हे को बचाया। इस बीच पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन
5 of 6
Ludhiana Attack
खबर मिलते ही थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दूल्हे और घायल बारातियों को अस्पताल भर्ती कराया गया, वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों को घटना का पता चला तो वे परेशान हो गए। आनन फानन में दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी खंगाला तो देखा कि वारदात उसमें कैद हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।